फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Shortage of buses on the Delhi route adds to passengers' woes.

Charkhi Dadri News: दिल्ली रूट पर बसों की कमी से बढ़ीं यात्रियों की मुश्किलें

Tue, 04 Aug 2026 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 04 Aug 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Shortage of buses on the Delhi route adds to passengers' woes.
रोडवेज डिपो जहां से बसों का संचालन होता है।
चरखी दादरी। दादरी बस डिपो से दिल्ली जाने वाली बसों की संख्या में लगातार कमी आने से यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिले के हजारों विद्यार्थी, नौकरीपेशा कर्मचारी, व्यापारी और मरीज प्रतिदिन दिल्ली का सफर करते हैं लेकिन बसों की सीमित उपलब्धता के कारण उन्हें घंटों इंतजार करना पड़ता है। कई बार बसों में अत्यधिक भीड़ होने से यात्रियों को खड़े होकर यात्रा करनी पड़ती है जबकि अनेक लोगों को मजबूरन निजी वाहनों या महंगे साधनों का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों का कहना है कि करीब 12 वर्ष पहले दादरी बस डिपो से प्रतिदिन लगभग 12 बसें दिल्ली के लिए संचालित होती थीं। उस समय जिले की आबादी भी वर्तमान की तुलना में काफी कम थी। लेकिन समय के साथ जिले की आबादी बढ़ी, शिक्षा, रोजगार और व्यापार के अवसरों के कारण दिल्ली आने-जाने वाले यात्रियों की संख्या भी लगातार बढ़ती गई, बावजूद इसके बसों की संख्या में अपेक्षित वृद्धि नहीं की गई।
विज्ञापन

इसके उलट कई बसें अन्य रूटों पर स्थानांतरित होने और पुरानी बसों के बेड़े से बाहर होने के कारण दिल्ली रूट पर बसों की उपलब्धता और कम हो गई। यात्रियों के अनुसार सुबह और शाम के समय सबसे अधिक परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यालय जाने वाले कर्मचारी, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थी तथा अस्पतालों में इलाज के लिए जाने वाले मरीजों को समय पर बस नहीं मिलने से उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कई बार एक बस के छूटने के बाद दूसरी बस के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है। बस आने पर उसमें पहले से ही अत्यधिक भीड़ होने के कारण यात्रियों को चढ़ने तक में परेशानी होती है।

निजी बसों के भरोसे यात्रा
यात्रियों का कहना है कि निजी बसों और अन्य वाहनों का किराया अधिक होने से आर्थिक बोझ भी बढ़ रहा है। विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले लोग पहले दादरी बस अड्डे तक पहुंचते हैं और वहां से दिल्ली जाने वाली बस का इंतजार करते हैं। यदि समय पर बस नहीं मिलती तो उनका पूरा कार्यक्रम प्रभावित हो जाता है। कई बार नौकरीपेशा लोगों को कार्यालय पहुंचने में देरी होती है जबकि विद्यार्थियों की कक्षाएं और परीक्षाएं भी प्रभावित होती हैं।
बसें बढ़ाने की मांग
स्थानीय नागरिकों और सामाजिक संगठनों ने हरियाणा रोडवेज प्रशासन से मांग की है कि दिल्ली रूट पर यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाए। उनका कहना है कि सुबह और शाम के व्यस्त समय में विशेष सेवाएं शुरू करने के साथ-साथ नई बसें उपलब्ध कराई जाएं ताकि यात्रियों को राहत मिल सके।


डिपो से संचालन का समय
दादरी से दिल्ली के लिए पहली बस सुबह 4 बजे रवाना होती है। वहीं इसके बाद पांच, 6:19, 7:43, 10:03 व शाम 4:14 व अंतिम बस सायं 5:45 राजधानी के लिए चलाई जा रही है।


यात्रियों की संख्या के अनुसार पर्याप्त मात्रा में बसें चलाई गई हैं, पहले निजी संसाधनों की कमी के कारण यात्रियों की संख्या भी काफी होती थी। लेकिन अधिकतर कारोबारी अपने निजी वाहनों को प्रयोग कर रहे हैं।
- सतीश लुहाच, रोडवेज डिपो संस्थान प्रबंधक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed