फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Shopkeepers will not be able to remove more than three feet of paddy and tin shed, challan will be issued if garbage is thrown out

Charkhi Dadri News: तीन फुट से ज्यादा पैड़ी और टीन शेड नहीं निकाल सकेंगे दुकानदार, कचरा बाहर फेंका तो कटेगा चालान

Thu, 14 Sep 2023 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 14 Sep 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
Shopkeepers will not be able to remove more than three feet of paddy and tin shed, challan will be issued if garbage is thrown out
नगर व्यापार मंडल के प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक करते ईओ अभे सिंह यादव।
चरखी दादरी। शहर को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए वीरवार सुबह नगर परिषद ईओ और व्यापार मंडल प्रतिनिधिमंडल के बीच बैठक हुई। एक घंटे तक चली बैठक में कई अहम फैसले हुए। दोनों खेमों के बीच तय हुआ कि तीन फुट से कम जगह में ही दुकानदारों को टीन शेड और पैड़ी बनानी होंगी। इस हद से अगर कोई आगे आया तो उस पर कार्रवाई होगी और नगर व्यापार मंडल भी उसका बचाव नहीं करेगा।
विज्ञापन

इससे पहले ईओ के निमंत्रण पर व्यापारियों का 9 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल नगर परिषद कार्यालय पहुंचा। शुरुआत में दोनों खेमों के तर्क अलग-अलग नजर आए, लेकिन ज्यों ही बैठक आगे बढ़ी इसमें सकारात्मक निर्णय हुए।
विज्ञापन

नगर व्यापार मंडल संरक्षक रविंद्र गुप्ता ने कहा कि प्रशासन दुकानदारों को चबूतरे या टीन शेड लगाने के लिए तीन फुट जगह जरूर दे। इससे कम जगह में दोनों काम करने संभव नहीं है। साथ ही रविंद्र गुप्ता और अन्य पदाधिकारियों ने कहा कि अगर कोई दुकानदार तीन फुट की सीमा लांघेगा तो व्यापार मंडल उसका कतई साथ नहीं देगा और ऐसा करने वाले दुकानदारों पर नगर परिषद कार्रवाई भी करे। वहीं, ईओ ने स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाने के लिए शनिवार शाम तक की मोहलत दी जबकि व्यापारियों ने इसे बढ़ाकर सोमवार तक का समय देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में दूसरा मुद्दा रेहड़ियों का उठा। सब्जी मंडी प्रदेश एसोसिएशन कार्यकारिणी प्रधान नितिन जांघू ने कहा कि नगर परिषद बाजारों में लगनी वालीं रेहड़ियों के लिए स्थान निश्चित करें और इससे पहले किसी रेहड़ी वाले पर कार्रवाई न की जाए। ईओ अभे सिंह यादव ने कहा कि इसके लिए नगर परिषद प्रयासरत है और जल्द ही रेहड़ी वालों के लिए जगह तय कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि चार जगहों पर रेहड़ियां शिफ्ट करवाने की प्लानिंग है। वहीं, बलराम गुप्ता ने कहा कि तिकोना पार्क के समीप पुल के नीचे करीब 250 रेहड़ियां खड़ी हो सकती हैं और वहां रेहड़ियां लगने से जाम की समस्या भी नहीं बनेगी। ईओ ने उनके सुझाव पर गौर फरमाने का आश्वासन दिया। करीब एक घंटे तक बैठक चली और इसमें लगभग सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई।

- ओबीसी बैंक के सामने पार्किंग निर्माण की उठाई मांग
डॉ. बीएन वर्मा, रविंद्र गुप्ता, जयभगवान मस्ताना आदि ने ईओ से पुराना ओबीसी बैंक के समीप खाली पड़ी नगर परिषद की जगह पर पार्किंग बनाने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि अगर नगर परिषद चाहे तो यहां तैनात किए जाने वाले कर्मचारियों का वेतनमान निकालने के लिए वाहन चालकों से 10 या 20 रुपये शुल्क भी लिया जा सकता है। वहीं, ईओ ने कहा कि 50 गाड़ियां खड़ी करने के लिए नगर परिषद मंगल मार्केट में पार्किंग की व्यवस्था करेगी और ओबीसी बैंक के सामने पार्किंग बनाने पर भी विचार किया जाएगा।

- प्रतिनिधिमंडल में ये हुए शामिल
व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल में रविंद्र गुप्ता, डॉ. ब्रह्मानंद वर्मा, नितिन जांघू, जयभगवान मस्ताना, संदीप फौगाट, बलराम गुप्ता, पूर्व पार्षद महेश गुप्ता व विरेंद्र पप्पू, मनफूल रावलधिया आदि शामिल हुए।

- अब हर दुकानदार को रखना होगा डस्टबिन, कचरा फेंकने पर होगा चालान
सफाई व्यवस्था में सुधार के लिए भी दोनों पक्षों की ओर से मंथन किया गया। इसके बाद नगर व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने निर्णय लिया कि प्रत्येक दुकानदार अपने प्रतिष्ठान पर डस्टबिन रखेगा और अगर कोई ऐसा नहीं करेगा व कचरा बाहर फेंकेगा तो नगर परिषद उस पर कार्रवाई कर सकती है।

- रविंद्र गुप्ता बोले: जो आपके सामने बैठे वो बाजार की क्रीम, आपका देंगे साथ
वार्ता के दौरान नगर व्यापार मंडल संरक्षक रविंद्र गुप्ता ने ईओ से कहा कि जो लोग आपके सामने बैठे हैं वो शहर की क्रीम हैं। अगर सहमति अनुसार नगर परिषद अधिकारी कदम उठाएंगे तो ये सभी साथ जरूर देंगे। वो भी चाहते हैं कि दादरी शहर सुंदर बने।

- अब नगर परिषद को मिली नालों की जिम्मेदारी
पूर्ण मार्केट प्रधान एवं नगर व्यापार मंडल उप-प्रधान संदीप फौगाट ने कहा कि शहर में कई जगहों पर नाले खुले पड़े हैं जो हादसे का कारण बन रहे हैं। इस पर ईओ ने कहा कि अब तक नालों के रख-रखाव की जिम्मेदारी पीडब्ल्यूडी की थी, लेकिन हाल ही में इन नालों का रख-रखाव नगर परिषद को दिया गया है। इनका समाधान जल्द किया जाएगा।


अतिक्रमण समेत अन्य मुद्दों को लेकर नगर व्यापार मंडल पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई। बैठक में कुछ मांगों पर सहमति बनी है। शनिवार तक स्वेच्छा से लोग कब्जे हटा लें वरना फिर नगर परिषद कार्रवाई करेगी। लोगों से अपील है कि शहर को सुंदर बनाने में प्रत्येक नागरिक और दुकानदार सहयोग करें।
-अभे यादव, ईओ, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed