फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Shopkeepers protest over waterlogging

दूषित जलभराव से परेशान दुकानदारों ने नारेबाजी कर जताया रोष

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Nov 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Shopkeepers protest over waterlogging
पुरानी सब्जी मंडी रोड पर भरा सीवर का दूषित पानी दिखाते व्यापारी और दुकानदार। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। पुरानी सब्जी मंडी व रेलवे रोड पर सीवर ओवरफ्लो होने से दुकानों के सामने दूषित जलभराव के कारण दुकानदारों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। समस्या के चलते सोमवार को सभी दुकानदारों ने एकत्र होकर फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष जयभगवान मस्ताना की अगुवाई में प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया।
विज्ञापन

दुकानदारों का आरोप है कि निकासी का उचित प्रबंध करने की मांग को लेकर कई बार जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से गुहार लगाई जा चुकी है लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। उनका कहना है कि विभाग उनकी समस्याओं को नजरअंदाज कर रहा है जिससे दुकानदारों और व्यापारियों में रोष है। उन्होंने बताया कि गत एक माह में वो तीन बार प्रदर्शन कर चुके हैं।
विज्ञापन

जयभगवान मस्ताना ने बताया कि दूषित पानी से आने वाली दुर्गंध से दुकानदारों का दुकानों में बैठना भी दूभर हो गया है। वहीं, ग्राहकों को दुकान तक पहुंचने का रास्ता न मिलने से दुकानदारों का व्यवसाय भी प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि सीवर समस्या के चलते लोगों में बीमारियां फैलने का अंदेशा भी बना हुआ है। उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वो चंडीगढ़ जाकर विभागीय उच्चाधिकारियों के समक्ष अपनी समस्याएं रखेंगे और इस मामले में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- लंबे समय से झेल रहे हैं परेशानी
दुकानदार राजेश गर्ग, सतीश मित्तल, पवन, शिवा, बाला पहलवान, प्रवीन गर्ग, बाबू, राम सिंह, मिंकू, मौजन, बनवारीलाल, लक्की, प्रदीप, सोनू, कैलाशचंद्र, शमशेर व नफे सिंह आदि ने कहा कि पुरानी सब्जी मंडी रोड पर लंबे समय से समस्या बनी है और लोग इससे काफी परेशान हैं।
सीवर व्यवस्था में सुधार के लिए हम प्रयासरत हैं और जल्द ही समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा।
-बीके जावला, जेई, जन स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed