{"_id":"69f115f3fdd9f1c1e0004cfb","slug":"shopkeepers-in-the-market-expressed-their-anger-over-the-unannounced-power-cuts-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1010-154513-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: अघोषित कटों क्षुब्ध पूर्ण मार्केट के दुकानदारों ने किया रोष प्रकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: अघोषित कटों क्षुब्ध पूर्ण मार्केट के दुकानदारों ने किया रोष प्रकट
Wed, 29 Apr 2026 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Wed, 29 Apr 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। बिजली के अघोषित कटों के चलते पूर्ण मार्केट के दुकानदारों ने रोष प्रकट किया। मोबाइल एसोसिएशन के प्रधान संदीप सिंह फोगाट की अगुवाई में दुकानदारों ने बिजली विभाग की लापरवाही के प्रति मंगलवार को रोष जाहिर किया। दुकानदारों ने विरोध-प्रदर्शन कर इस समस्या के स्थायी समाधान की मांग की है।
संदीप सिंह फोगाट ने कहा कि अभी तो गर्मी की शुरुआत ही है। पिछले कुछ दिनों से लंबे पावर कट लग रहे हैं। बिजली निगम का कोई शेड्यूल नही है। इससे दुकानदारों को खासी परेशानियां हो रही हैं। पावर कटों के चलते दुकानदारी ठप होने के कगार पर है। इन्वर्टर आदि भी रिचार्ज नहीं हो पा रहे हैं। बिजली उपकरण भी खराब होने का खतरा बना रहता है। ग्राहकों को बिना काम करवाए लौटना पड़ रहा है। पूर्ण मार्केट प्रधान संदीप ने कहा कि बिजली निगम ने अपना रवैया नहीं सुधारा तो दुकानदारों को आंदोलन करने के लिए विवश होना पड़ेगा। इस मौके पर अतुल फोगाट, राजेश, देवेंद्र सहरावत, हैप्पी, सोमा, संजय शर्मा, मंजीत फोगाट, मनोज सहरावत, ओमप्रकाश, साहिल, योगी, रमेश कुमार आदि मौजूद रहे।