{"_id":"68cef7633227f188190f9eb4","slug":"shopkeepers-annoyed-for-old-tile-used-in-road-repairing-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1004-144896-2025-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: सड़क की पुरानी इंटरलॉकिंग से हो रही मरम्मत पर भड़के दुकानदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: सड़क की पुरानी इंटरलॉकिंग से हो रही मरम्मत पर भड़के दुकानदार
Sun, 21 Sep 2025 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sun, 21 Sep 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
सड़क के साथ पड़ी पुरानी इंटरलॉकिंग टाइलें। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। शहर के प्रमुख व्यापारिक क्षेत्र काठमंडी में तीन साल पहले खोदी गई सड़क की मरम्मत आखिरकार शुरू तो की गई, लेकिन, इस पर नगर परिषद की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो गए हैं। सड़क के बीच नई इंटरलॉकिंग की जगह पुरानी, पहले से उखाड़ी गईं और जर्जर हालत में पड़ी इंटरलॉकिंग टाइलें लगाने पर दुकानदारों ने रोष जताया है।
दुकानदारों का कहना है कि इस क्षेत्र में भारी वाहनों का आवागमन लगातार बना रहता है। ऐसे में यदि सड़क के बीच की इंटरलॉकिंग टाइल मजबूत नहीं होगी, तो कुछ ही समय में यह दोबारा टूट जाएगी। उन्होंने नगर परिषद से मांग की है कि मरम्मत कार्य में नई इंटरलॉकिंग टाइलों का प्रयोग किया जाए। ताकि, सड़क लंबे समय तक टिकाऊ रह सके।
काठमंडी क्षेत्र की सड़क को जनस्वास्थ्य विभाग ने तीन वर्ष पूर्व बारिश के पानी की निकासी के लिए पाइपलाइन बिछाने के दौरान खोदा था। उस समय विभाग ने सिर्फ मिट्टी व मलबा डालकर औपचारिकता निभाई थी। इसके बाद सड़क की हालत दिन-ब-दिन खराब होती चली गई। सड़क के बीच बने गड्ढों से वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
स्थानीय व्यापारियों की ओर से बार-बार शिकायत करने के बाद आखिरकार शुक्रवार को नगर परिषद ने मरम्मत कार्य शुरू करवाया। परंतु काम शुरू होते ही विवाद खड़ा हो गया, क्योंकि एजेंसी की ओर से अन्य गलियों से निकाली गई पुरानी इंटरलॉकिंग को फिर से मुख्य सड़क पर लगाया जा रहा है। दुकानदारों का कहना है कि जब वर्षों बाद सड़क की मरम्मत हो रही है, तो कम से कम इसमें गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होना चाहिए। उनका कहना है कि यह सड़क शहर की व्यस्ततम सड़कों में शामिल है। यहां की हालत आने-जाने वालों पर शहर की छवि को भी प्रभावित करती है। उन्होंने नगर परिषद के उच्च अधिकारियों से मरम्मत के नाम पर नई इंटरलॉकिंग टाइलें लगवाने की मांग की है।