फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Shopkeeper upset due to non-lifting of garbage, slogans against city council

कचरे का उठान न होने से दुकानदार परेशान, नप के खिलाफ की नारेबाजी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Shopkeeper upset due to non-lifting of garbage, slogans against city council
तिकोना पार्क के समीप लगा कचरे का ढेर। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। वार्ड छह के तिकोना पार्क क्षेत्र में कचरे का नियमित उठान नहीं हो रहा है। इसके चलते स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों को समस्याओं से दो चार होना पड़ रहा है। समस्या से त्रस्त लोगों ने नगर परिषद के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया और अधिकारियों से समस्या के समाधान की मांग की है। वहीं, सफाई शाखा के अधिकारियों का कहना है कि क्रिसमस की छुट्टी के चलते उठान नहीं हो पाया है और सोमवार सुबह ही टीम भेजकर कचरे का उठान करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन

वार्डवासियों ने नप कर्मचारियों पर कचरे का नियमित उठान न करने का आरोप लगाया है। दुकानदार अशोक, प्रदीप, प्रवीण, विनोद देशराज, विक्रम, अरुण, सोनू, बीरभान, कुलदीप, नरेश, सतीश ने नप अधिकारियों से नियमित कचरे का उठान करवाने की मांग की है। उनका कहना है कि कूड़े का उठान न होने से सड़क किनारे ढेर लगा रहता है, जिस पर लावारिस पशुओं का जमावड़ा लगा रहता है। कई दफा ये पशु हादसों का कारण भी बनते हैं। दुकानदारों का कहना है कि नप कर्मचारी भी गलियों से लाकर कचरा यहीं डाल देते हैं जिसका उठान समय पर नहीं होता और इससे वातावरण भी प्रभावित रहता है। दुकानदारों का कहना है कि इस मार्ग से प्रतिदिन दो हजार से अधिक विद्यार्थी गुजरते हैं और उन्हें भी परेशानियों से दो चार होना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि नप टीम यहां से कभी पांच दिन बाद तो कभी सात दिन बाद कचरे का उठान करती है।
विज्ञापन

तिकोना पार्क के समीप से कचरे का उठान व सफाई नियमित करवाते हैं। शनिवार और रविवार की छुट्टी के चलते कचरा नहीं उठ सका। सोमवार सुबह ही टीम भेजकर कचरे का उठान करवा दिया जाएगा। - अरुण कुमार, सफाई शाखा, कार्यवाहक प्रभारी

  कचरे का उठान नहीं होने पर नप के खिलाफ नारेबाजी करते दुकानदार ।

कचरे का उठान नहीं होने पर नप के खिलाफ नारेबाजी करते दुकानदार ।- फोटो : CharkhiDadri

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed