फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Shiv devotees brought water from Haridwar and performed Jalabhishek

Charkhi Dadri News: हरिद्वार से जल लाकर शिवभक्तों ने किया जलाभिषेक

Thu, 27 Feb 2025 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 27 Feb 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Shiv devotees brought water from Haridwar and performed Jalabhishek
 चरखी दादरी के गांव नरसिंहवास में जलाभिषेक करते भक्त। 
चरखी दादरी। महाशिवरात्रि पर गांव नरसिंहवास स्थित प्राचीन शिव मंदिर में हरिद्वार से जल लाकर शिवभक्तों ने जलाभिषेक किया। इस दौरान ग्राम परिक्रमा की गई। मांगलिक गीत, भजनों के साथ महिलाओं और पुरुषों ने महादेव से मन्नत मांगी। बाबा शिव गिरी महाराज ने इस पर्व का महत्व बताया। इस दौरान आरती कर परिसर में हवन और प्रसाद बांटा गया। गायक कलाकार मदनलाल शर्मा और देवी दत्त ने महादेव के मधुर भजनों से भक्तजनों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन


शिव की वेशभूषा में विद्यार्थियाें ने किया नृत्य

चरखी दादरी। गांव मौड़ी स्थित हिंदू मॉडल स्कूल में महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया गया। छात्रों ने भक्ति भाव से भगवान शिव की पूजा की। छात्रों को भगवान शिव के विभिन्न नाम शंकर, शंभु, कैलाशनाथ, महादेव, रुद्र, महेश आदि से परिचित कराया गया। हर नाम से जुड़ी रोचक और शिक्षाप्रद कहानी भी सुनाई गई। छात्रों को डमरू, त्रिशूल, बेलपत्र, रुद्राक्ष और भगवान शिव की सवारी नंदी के बारे में बताया गया। सुचित, चिराग, मायरा, हर्ष, कनक, अनाया, विया, दीक्षित आदि छात्रों ने शिवमय होकर नृत्य किया। विद्यालय के प्राचार्य सोमवीर जाखड़, अर्चना जाखड़, सुमन मुंझाल, सुशीला देवी, निशा, सरिता, संदीप कुमार, सीमा, नीलम, अंजू देवी, सुशीला डाबर आदि ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन


शिवरात्रि पर्व पर युवाओं ने किया रक्तदान

चरखी दादरी। महाशिवरात्रि पर बुधवार को कृष्णा ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। रक्तवीर परिवार के संयोजक राजेश सोनी और रेडक्राॅस सोसायटी के आजीवन सदस्य संदीप प्रधान ने रक्तदाताओं को प्रेरित किया। इस दौरान सुनील कुमार, हैप्पी, कार्तिक, रमन आर्य, अतुल, मोनू, भूपेश जाखड़ आदि युवाओं ने रक्तदान किया। पूर्ण मार्केट समिति के प्रधान संदीप फोगाट और राजेश सोनी ने इन युवाओं को प्रमाणपत्र प्रदान किए। प्रधान संदीप फोगाट ने कहा कि मानवता की सेवा के लिए सबको पहल करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed