{"_id":"65a56dd7ef41f773110e9018","slug":"shikha-won-the-title-of-best-lifter-charkhidadri-news-c-126-1-shsr1011-12142-2024-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: डेडलिफ्ट चैंपियनशिप में शिखा ने जीता बेस्ट लिफ्टर का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: डेडलिफ्ट चैंपियनशिप में शिखा ने जीता बेस्ट लिफ्टर का खिताब
Mon, 15 Jan 2024 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Mon, 15 Jan 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी में अपने कोच रविंद्र चहल के साथ खिताब दिखातीं शिखा सांगवान।
चरखी दादरी। गांव अखत्यारपुरा की बेटी शिखा सांगवान ने 13 जनवरी को दिल्ली में आयोजित आईडीएफ फर्स्ट नेशनल डेडलिफ्ट चैंपियनशिप में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपने गांव व प्रदेश का नाम रोशन किया है। शानदार प्रदर्शन की बदौलत जूनियर वर्ग में शिखा को बेस्ट लिफ्टर का खिताब भी मिला।
शिखा के पिता सुरेंद्र सांगवान ने बताया कि प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों के खिलाड़ियों ने भाग लिया था। शिखा ने अपनी सफलता का श्रेय चहल स्ट्रेंथ जिम के कोच रविंद्र चहल को दिया। शिखा का कहना है कि वह अपने कोच के मार्गदर्शन से ही आज इस मुकाम तक पहुंची है। इस दौरान कोच रविंद्र चहल, कांग्रेस नेता अनिल धनखड़, अजीत फौगाट, संदीप खरकिया, चारु सांगवान, जिला परिषद् उपप्रधान प्रतिनिधि सोनू साहूवास, आश्रम प्रधान रामकिशन ने शिखा को बधाई दी।