फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Shehnaiyan will resonate from 15 to 13 December will have more than 200 marriages

15 से गूंजेंगी शहनाइयां, 13 दिसंबर तक होंगी 200 से अधिक शादियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Shehnaiyan will resonate from 15 to 13 December will have more than 200 marriages
दुल्हे की गाड़ी सजाने के लिए पुराने बस स्टैंड पर सजावट की दूकान पर रखा सामान । - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। दिवाली की खुशियों के बाद अब घरों में शहनाईयां बजने का समय आ गया है। नवंबर से शुभ मुहूर्त में बैंड बाजा बजेगा, शहर सजेंगे और शादियां होंगी। 14 नवंबर को देवउठनी एकादशी के साथ मांगलिक कार्यक्रमों और विवाह-शादी जैसे आयोजन होंगे। नवंबर और दिसंबर में शादियों के आठ-सात शुभ मुहूर्त हैं। नवंबर से लेकर फरवरी तक जिले में 300 से अधिक शादियां होने का अनुमान है। इसको लेकर बाजार में भी खूब रौनक है । बैंक्वेट हॉल, हलवाई, बैंड बाजा और घोड़ी-बग्गी समेत ज्यादातर मार्केट में बुकिंग जारी हैं। सर्राफा मार्केट में ग्राहक शादी समारोह के मद्देनजर पहले ही ऑर्डर दे चुके हैं।
विज्ञापन

विवाह का पहला मुहूर्त 15 नवंबर को है और इसके बाद 13 दिसंबर तक शादियों के 15 मुहूर्त हैं। नवंबर और दिसंबर में 200 से अधिक जोड़े परिणय सूत्र में बंधने की उम्मीद है। शादियों के सीजन शुरू होते ही फ्लावर डेकोरेशन, फोटो स्टूडियो मार्केट, टेंट हाउस, बर्तन मार्केट, सर्राफा मार्केट, इलेक्ट्रॉनिक्स मार्केट, कपड़ा मार्केट, बैंड मार्केट में रौनक है। इनमें से कुछ मार्केट तो दिवाली पर गुलजार हुई थीं जबकि ज्यादातर में कारोबार पिछले कई माह से मंदा है। शादियों के सीजन में फ्लावर डेकोरेशन मार्केट में 20 लाख से अधिक का कारोबार होता है। सर्राफा मार्केट का कारोबार करीब तीन करोड़ से अधिक का होने का अनुमान है। इसी प्रकार इलेक्ट्रॉनिक्स मार्केट के दुकानदारों को भी चार करोड़ से अधिक के कारोबार की उम्मीद है। बैंड और घोड़ी-बुग्गी की नौ नवंबर तक शहर में 30 से अधिक बुकिंग हो चुकी हैं।
विज्ञापन

नवंबर और दिसंबर में ये है शुभ मुहूर्त
नवंबर में 15, 19, 20, 21, 22, 28, 29 व 30 को शुभू मुहूर्त है। इसी प्रकार दिसंबर में 1, 6, 7, 8, 9, 11 व 13 को शुभ मुहूर्त है। आचार्य गौरव दीक्षित ने बताया कि 15 नवंबर को एक दिन के लिए अबूझ मुहूर्त है। 19 नवंबर को अमृत सिद्धि योग रहेगा, इस दिन सर्वाधिक विवाह होंगे। आठ दिसंबर को विवाह पंचमी है और उस दिन भी खूब शादियां होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदार बोले- मंदी से मिलेगी राहत
विवाह सीजन के चलते मार्केट में ग्राहकों की खूब रौनक है। दुकानदार संदीप, नीरू, राम, रघुवीर, दिनेश, अंकित और ललित ने बताया कि देवउठनी एकादशी के बाद मांगलिक कार्यक्रम की शुरुआत हो जाएगा और इससे मार्केट को मंदी से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed