फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   shankar colony street will be remade

Charkhi Dadri News: शंकर कॉलोनी की गली नंबर एक का किया जाएगा पुनर्निर्माण

Wed, 29 Oct 2025 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 29 Oct 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
shankar colony street will be remade
शंकर कॉलोनी की गली नंबर एक, जिसका पुर्ननिर्माण करवाया जाएगा। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। दादरी शहर के वार्ड चार स्थित शंकर कॉलोनी की गली नंबर एक का पुनर्निर्माण किया जाएगा। गली के पुनर्निर्माण पर नगर परिषद की ओर से 37 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी।
लगभग 18 साल पुरानी जर्जर सड़क की हालत सुधरने के बाद कॉलोनी में रहने वाले दो हजार से अधिक लोगों को राहत मिलेगी। नगर परिषद की ओर से गली पुनर्निर्माण के लिए सभी कागजी कार्रवाई पूरी कर निविदा जारी कर दी गई है। एजेंसी की ओर से जल्द गली के निर्माण का कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

वार्ड चार में 18 साल पहले बनी शंकर कॉलोनी की गली नंबर एक के पुनर्निर्माण के लिए नगर परिषद की ओर से 37 लाख रुपये की राशि मंजूर की गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि तारकोल व रोड़ियों से बनी गली की हालत काफी जर्जर बनी हुई थी। गली में उखड़ीं रोड़ियां व गड्ढे हादसों का कारण बने हुए थे। गली निर्माण के लिए कई बार नगर परिषद अधिकारियों से मिल भी चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड चार के पार्षद व वाइस चेयरमैन संदीप फोगाट ने बताया कि गली की लंबाई जहां आधा किलोमीटर होगी, वहीं, चौड़ाई 25 फीट होगी। उन्होंने बताया कि इंटरलॉक टाइलों से बनने वाली सड़क का कार्य जल्द शुरू करवाया जाएगा।

प्रतिदिन दो हजार लोगों को मिलेगी राहत : कॉलोनीवासियों के अलावा गली से प्रतिदिन दो हजार लोगों का अवागमन होता है। पुरानी गली में उखड़ी पड़ीं रोड़ियां वाहन के टायरों से टकराकर आसपास से गुजरने वाले लोगों को चोटिल कर देती हैं। इंटरलॉक टाइलों से गली का निर्माण होने के बाद यहां से गुजरने वाले दो हजार लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed