फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Sex ratio reached more than 1000 in 65 villages and less than 500 in 38 villages

Charkhi Dadri News: 65 गांवों में 1000 से अधिक तो 38 गांवों में 500 से भी कम पहुंचा लिंगानुपात

Wed, 23 Aug 2023 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 23 Aug 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
Sex ratio reached more than 1000 in 65 villages and less than 500 in 38 villages
मनोज राजपूत
विज्ञापन

चरखी दादरी। वर्ष 2021 में लिंगानुपात में प्रदेश में नंबर एक का जश्न मनाने वाला चरखी दादरी जिला वर्ष 2023 के छह माह के आंकड़ों में 22वें स्थान पर पहुंच गया है। हाल ही में सीएमओ पोर्टल पर डाले गए डाटा के अनुसार जिले का लिंगानुपात 868 रहा है जो सबसे कम है। 961 लिंगानुपात के साथ जींद प्रदेश में पहले पायदान पर रहा।
वर्ष 2023 में जनवरी से जून माह तक जिले के 38 गांवों के हालात चिंताजनक है। यहां लिंगानुपात 500 से भी कम पहुंच चुका है। वहीं राहत की बात यह है कि 65 गांवों में गत छह माह में 1000 से भी अधिक लिंगानुपात रहा है।
विज्ञापन

बता दें कि वर्ष 2016 में प्रदेश के 22वें जिले के रूप में अस्तित्व में आए चरखी दादरी जिले का महिला एवं बाल विकास विभाग तीन साल तक भिवानी के तहत चला। इसके बाद वर्ष 2020 में जिला में महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यालय स्थापित हुए और जिले को अपना विभाग मिला। हालांकि विभाग की ओर से पिछले छह माह के दौरान 500 से कम लिंगानुपात वाले गांवों में सर्वे करा लिंगानुपात के मामले में पिछड़ने के कारणों की गंभीरता से जांच भी कराई। इसमें मिसकैरेज, भ्रूण हत्या, पहली संतान के रूप में लड़का हुआ या लड़की सहित अन्य प्रकार की जांच की गई लेकिन यह नेचुरल पाया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन





जुलाई माह में प्रदेशभर में पहले पायदान पर रहे हम
हालांकि छह माह में भले ही जिला 22 जिलों में निचले पायदान पर हो लेकिन अकेले जुलाई माह में सिविल रजिस्ट्रेशन बर्थ सिस्टम के माध्यम से जिलावार जारी की गई सूची में 982 लिंगानुपात के साथ 22 जिलों में नंबर वन के पायदान पर है। जुलाई माह की रिपोर्ट जब वार्षिक रिकाॅर्ड में जुड़ेगी तो जनवरी माह के जारी होने वाली लिंगानुपात की सूची में जिला प्रदेश के टॉप पांच में शामिल हो सकता है। जुलाई माह में जन्मे 442 बच्चों में 223 लड़के व 219 लड़कियां हैं।





जनवरी से जून माह तक लिंगानुपात में जिले के यह पांच गांव रहे अव्वल
गांव का नाम- लड़के- लड़कियां - लिंगानुपात

छिल्लर - 1 - 7 - 7000
कारीदास - 1 - 5 - 5000

कारीतोखा - 2 - 5 - 3000
अख्तियारपुरा- 3 - 7 - 3000

सौंप -2 - 6 - 3000




इन गांवों में हालात चिंताजनक
गांव- लड़कें जन्मे- लड़की जन्मी- लिंगानुपात
बादल - 8 - 0 - 0

नांधा ढाणी - 2 - 0 - 0
खातीवास - 5 - 0 - 0

कुब्जानगर - 5- 1 - 167
गोठड़ा - 16 - 3- 188




वर्ष 2023 के छह माह में लिंगानुपात के मामले में भले ही हम नीचे रहे हैं लेकिन जुलाई माह का जिक्र करें तो 982 के लिंगानुपात के साथ प्रदेशभर में सबसे पहले पायदान पर खड़े हैं। पिछले छह माह के दौरान जिन गांवों में लिंगानुपात 500 से कम रहा है उनमें सर्वे करवाकर कारणों की गहनता से जांच की गई है। इस समय विभिन्न प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
गीता सहारण, सीडीपीओ, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed