फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Sewerage system stalled, no drinking water supply for five days, councilors wrote letter to MP and MLA

सीवरेज व्यवस्था ठप, पांच दिन से नहीं हुई पेयजल आपूर्ति, पार्षदों ने सांसद और विधायक को लिखा पत्र

Fri, 08 Jan 2021 12:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jan 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
Sewerage system stalled, no drinking water supply for five days, councilors wrote letter to MP and MLA
Sewerage system stalled, no drinking water supply for five days, councilors wrote letter to MP and MLA - फोटो : CharkhiDadri
जनस्वास्थ्य विभाग की लचर कार्यप्रणाली को लेकर शहर के पार्षदों में रोष है। ठप सीवर व्यवस्था और पेयजल संकट से पूरा शहर जूझ रहा है। इन समस्याओं को लेकर वीरवार सुबह नप चेयरमैन संजय छपारिया की अध्यक्षता में शहर के पार्षदों और पार्षद प्रतिनिधियों ने बैठक की। बैठक के बाद सांसद धर्मबीर सिंह और निर्दलीय विधायक सोमबीर सांगवान को पत्र लिखा कर सरकार से बातचीत कर संबंधित विभाग की मार्फत समस्याओं का समाधान कराने की मांग की गई है।
विज्ञापन

चेयरमैन की ओर से लिखे पत्र क्रमांक एसपीएल-1/21 में बताया कि शहर के सभी 40 बूथों से सोमबीर सांगवान को जीताकर विधायक बनाया गया। शहरवासियों को उम्मीद थी कि वे लोगों को सीवर और पेयजल समस्याओं से निजात दिलाएंगे। विधायक को एक साल से अधिक का समय हो चुका है, लेकिन अब तक शहर की सीवर और पेयजल समस्याएं जस की तस हैं।
विज्ञापन

इस समय शहर में जगह-जगह सीवर मैनहोल ओवरफ्लो कर रहे हैं, जबकि पिछले पांच दिनों से शहर में पानी की आपूर्ति नहीं हुई है। चेयरमैन संजय छपारिया, पार्षद महेश गुप्ता, पार्षद रोहित, पार्षद प्रतिनिधि रमेश लांबा व सुभाष स्वामी आदि ने बताया कि जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से बात करते हैं, तो जलघर के टैंक खाली होने की बात कहकर पल्ला झाड़ लेते हैं। जब सीवर संबंधी शिकायत करते हैं, तो जल्द टीम भेजकर सीवर लाइन की ब्लॉकेज खोलने का आश्वासन दिया जाता है। अधिकारी समस्याओं का समाधान करने की बजाय आश्वासन देने तक ही सीमित है और शहर की 80 हजार की आबादी को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पत्र में सांसद और विधायक से सरकार से बातचीत कर संबंधित विभाग की मार्फत समस्याओं का समाधान कराने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में 60 जगह ब्लॉकेज, 20 कॉलोनियों में बनी दूषित पेयजल आपूर्ति की समस्या
पार्षदों ने बताया कि शहर के 21 वार्डों में 60 से अधिक जगहों पर सीवर लाइन ब्लॉकेज हैं, जिनके चलते पानी की निकासी नहीं हो रही है। सीवर मैनहोल ओवरफ्लो करने से बारिश का पानी भी गलियों और सड़कों पर भरा हुआ है। शहर की करीब 20 कॉलोनियों में दूषित पानी की आपूर्ति की समस्या पिछले लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन समाधान अब तक नहीं हुआ है।
जनस्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली से पूरा शहर परेशान है। विधायक को पार्षद कई बार समस्याओं से अवगत करवा चुके हैं, लेकिन एक साल बाद भी हालात जस के तस हैं। वीरवार को हमने सांसद और विधायक को पत्र लिखा है और जल्द ही अगली रणनीति तैयार करेंगे। सीवर और पेयजल समस्याओं से शहरवासी त्रस्त हैं, लेकिन विभाग समाधान को लेकर संजीदा नहीं है।

संजय छपारिया, चेयरमैन, नगर परिषद
मैं जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कई बार सीवर और पेयजल समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दे चुका हूं। व्यवस्थाओं में सुधार के लिए मैंने पांच करोड़ रुपये का बजट जनस्वास्थ्य विभाग को देने की घोषणा की थी। यह बजट राशि अभी नहीं आई है। शहरवासियों को सीवर और पेयजल समस्याओं से निजात दिलाने के लिए मैं प्रयासरत हूं।
सोमबीर सांगवान, विधायक, दादरी
हम लगातार शहर की सीवर ब्लॉकेज खोल रहे हैं। जल्द से जल्द शहर की सीवर व्यवस्था में सुधार देखने को मिलेगा और इसके लिए हम प्रयासरत हैं।
शशिकांत, एक्सईएन जनस्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed