फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Sewer system stalled in four wards, 20 thousand people upset

चार वार्डों में सीवर व्यवस्था ठप, 20 हजार लोग परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
Sewer system stalled in four wards, 20 thousand people upset
कबीर नगर में ओवरफ्लो होता सीवर मैनहोल । - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। शहर के चार वार्डों 12,13, 14 व 17 में सीवर व्यवस्था चरमराई हुई है। इन वार्डों की 20 गलियों में रहने वाले करीब ढाई हजार लोग समस्या का दंश झेल रहे हैं। किसी वार्ड में एक माह से तो किसी में छह माह से समस्या बनी है, लेकिन अब तक लोगों को राहत नहीं मिली है। इसके चलते लोगों में जनस्वास्थ्य विभाग के खिलाफ रोष बना हुआ है। लोगों का कहना है कि वार्ड की गलियों में दो फुट तक पानी भरा हुआ है, लेकिन अब तक विभाग की ओर से समाधान के लिए कोई कदम नहीं उठाए गए हैं। इन वार्डों के लोगों ने जिला प्रशासन से समस्या से निजात दिलाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

कबीर नगर की छह गलियों में बनी समस्या
वार्ड-12 की कबीर नगर कॉलोनी की छह गलियों में चार माह से सीवर व्यवस्था ठप है। वार्ड की इन मुख्य गलियों में घरों के सामने दूषित पानी भरा रहने से लोग परेशान हैं। लोगों का कहना है कि इस समयावधि में तीन बार विभाग की टीम पहुंची है, लेकिन हर बार खानापूर्ति कर लौट गई। इसके कारण उन्हें अब तक समस्या से छुटकारा नहीं मिला है और लोग समस्या का दंश झेलने को विवश हैं।
विज्ञापन

वार्ड-13 में सीवर लाइन ब्लॉक, 300 लोग परेशान
वार्ड 13 में छह माह से सीवर लाइन ब्लॉक है। इसके कारण वार्ड की गलियों के 80 घरों में रहने वाले 300 लोग परेशानी झेल रहे हैं। वार्डवासियों का कहना है कि चार गलियों के सात मैनहोल ओवरफ्लो कर रहे हैं। इसके के कारण दूषित पानी गलियों में भरा है। दूषित पानी कई दिनों तक भरा रहने से इसमें मच्छर पनप रहे है और लोगों में बीमारियां फैलने का भय बना हुआ है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविदास नगर में सड़क पर 200 मीटर की दूरी में भरा पानी
रविदास नगर में सीवर ओवरफ्लो से घरों के सामने 200 मीटर की दूरी में सड़क पर दूषित पानी भरा हुआ है। मुख्य सड़क व गलियों में पानी भरने से 200 से अधिक मकानों में रहने वाले 700 से अधिक लोग परेशान हैं। लोगों का कहना है कि पिछले तीन साल से नियमित अंतराल पर यहां समस्या बन रही है और बार-बार गुहार लगाने के बाद भी विभाग ने अब तक स्थायी समाधान नहीं किया है।
वार्ड-17 की छह गलियों में सीवर व्यवस्था चौपट
वार्ड-17 में चरखी गेट हनुमान मंदिर के सामने और छह गलियों में सीवर व्यवस्था बिलकुल चौपट है। विभाग के एक्सईएन व उपायुक्त यहां का दौरा कर समस्या का समाधान करवाने का आश्वासन भी दे चुके हैं, लेकिन इसके बाद भी स्थिति जस की तस है। यहां छह गलियों के 13 सीवर मैनहोल ओवरफ्लो कर रहे हैं और चार मैनहोल पर मिट्टी डालकर लोग दूषित पानी रोकने का प्रयास कर रहे हैं।
लोग बोले : लंबे समय से झेल रहे समस्या का दंश, अब तो निजात दिलाए विभाग
- सीवर ओवरफ्लो होने से दूषित पानी घरों के सामने भर हुआ है और दुर्गंधमय वातावरण में यहां रहना भी मुश्किल हो गया है। विभाग को जल्द से जल्द समाधान करना चाहिए, लोग बेहद परेशान हैं।
पवन कुमार, वार्ड 12 निवासी
- छह माह से गली में दूषित पानी भरा हुआ है और लोगों को रस्ता बदलकर गुजरना पड़ रहा है। दूषित पानी भरने के कारण यहां लोगों में बीमारियां फैलने का भय बना हुआ है ।
जयवीर, वार्ड 13 निवासी
- दूषित पानी ओवरफ्लो होकर गली में भरा रहता है। गली से दुपहिया वाहन तो दूर पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया है और विभाग कतई ध्यान नही दे रहा है ।
संजय, वार्ड 14 निवासी
- दूषित पानी मंदिर के सामने भरा हुआ है और श्रद्धालुओं को मंदिर में दूषित पानी से गुजर कर जाना पड़ रहा है। सड़क पर 100 फुट की दूरी में दूषित पानी भरने से लोग परेशान हैं।

राकेश, वार्ड 17 निवासी
शहर में सीवर ब्लॉकेज खोलने के लिए हम प्रयासरत हैं। इन वार्डों में बनी सीवर समस्या का हम जल्द ही स्थायी समाधान करवा देंगे। इसकी योजना तैयार कर मुख्यालय भेजी जा चुकी है।
- अरुण कुमार, जेई जनस्वास्थ्य विभाग

 वार्ड 14 रविदास नगर में सड़क पर भरा दूषित पानी ।

वार्ड 14 रविदास नगर में सड़क पर भरा दूषित पानी ।- फोटो : CharkhiDadri

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed