फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Sewer manhole lids broken, one missing

Charkhi Dadri News: 500 मीटर की दूरी में 11 सीवर मैनहोल ढक्कन टूटे, एक गायब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jan 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
Sewer manhole lids broken, one missing
चरखी दादरी। शहर के गामडी क्षेत्र स्थित मुख्य सड़क पर 500 मीटर की दूरी में 11 सीवर मैनहोल ढक्कन टूटे पड़े हैं जबकि एक जगह तो ढक्कन ही गायब है। टूटे व खुले पड़े सीवर मैनहोल ढक्कन राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों के लिए हादसों का सबब बने हुए हैं। स्थानीय लोगों द्वारा कई बार वार्ड पार्षद को समस्या से अवगत करवाया गया, लेकिन एक माह गुजर जाने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं होने से लोगों में रोष बना हुआ है। उन्होंने जिला प्रशासन से समय रहते सीवर मैनहोल की सुध लेने की मांग की है ताकि कोई हादसा न हो।
विज्ञापन

वार्ड 12 स्थित गामडी से महेंद्रगढ़ रोड को जाने वाली आधा किलोमीटर सड़क के बीच 12 सीवर मैनहोल बने हुए हैं। क्षेत्र में बने सभी 12 सीवर मैनहोल की हालात लगातार कंडम होती जा रही है। वहीं, एक मैनहोल तो खुला पड़ा है। घने कोहरे के चलते खुला पड़ा सीवर मैनहोल दिखाई नहीं देता और कई बार दोपहिया वाहन चालक मैनहोल में गिरकर घायल हो चुके हैं। वहीं, क्षेत्र में बुजुर्गों और छोटे बच्चों के भी इसमें गिरने का भय बना रहता है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि उन्होंने वार्ड पार्षद को कई बार सीवर मैनहोल का ढक्कन लगवाने के लिए मौखिक रूप से कहा गया है, लेकिन एक माह गुजर जाने के बाद भी मैनहोल को ढक्कन नहीं लगाया है।
विज्ञापन

- रात 10 बजे के बाद शुरू होता भारी वाहनों का आवागमन
स्थानीय निवासी कृष्ण फौगाट, संजय बोहरा, महीपाल फौगाट, राजेंद्र सिंह, प्रदीप कुमार आदि ने बताया कि रात 10 बजे बाद यहां से भारी वाहनों का आवागमन शुरू हो जाता है। भारी वाहनों के आगमन भी सीवर मैनहोल ढक्कन टूटने का कारण है। स्थानीय लोग प्रशासन से भारी वाहनों की आवाजाही बंद करवाने की मांग कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोग बोले : कोहरे के दौरान नजर नहीं आते टूटे ढक्कन
- खुले पड़े सीवर मैनहोल घने कोहरे के चलते दोपहिया वाहन चालकों को दिखाई नहीं देते हैं। पिछले एक सप्ताह के दौरान 12 से अधिक दोपहिया वाहन चालक इनमें गिरकर घायल हो चुके हैं। विभाग को समस्या का समाधान करवाना चाहिए। -भगत सिंह, दुकानदार

- शहर के रामबाग को जाने वाली मुख्य सड़क के बीच सीवर मैनहोल खुला रहने से शवयात्रा में शामिल लोगों को भी दिक्कतें आती हैं। एक सप्ताह पहले शव वाहन भी सीवर मैनहोल में फंस गया था जिसे लोगों की मदद से बाहर निकाला गया। जोगेंद्र, वार्ड-12


सीवर मैनहोल ढक्कन बनाने के लिए ऑर्डर दिए हुए हैं। बुधवार तक ढक्कन पहुंचने की संभावना है। ढक्कन आने के बाद शहर में जरूरत अनुसार इन्हें सीवर मैनहोल पर रखवा दिया जाएगा। -बृजेश जावला, जेई, जनस्वास्थ्य विभाग
चरखी दादरी के गामडी क्षेत्र स्थित मुख्य सड़क पर 500 मीटर की दूरी में 11 सीवर मैनहोल ढक्कन टूटे हैं जबकि एक ढक्कन ही गायब है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed