{"_id":"65720ba2c1f71d107b0a83c8","slug":"sewer-line-laid-two-months-ago-leaks-found-as-soon-as-it-was-started-for-the-first-time-charkhidadri-news-c-126-1-shsr1011-10346-2023-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: दो माह पहले डाली गई सीवर लाइन, पहली बार चालू करते ही मिली लीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: दो माह पहले डाली गई सीवर लाइन, पहली बार चालू करते ही मिली लीक
Thu, 07 Dec 2023 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Thu, 07 Dec 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
मंदिर के सामने मुख्य रोड पर भरा सीवर का पानी।
चरखी दादरी। दो माह पहले ही डाली गई सीवर पाइपलाइन पहली बार प्रयोग करने पर लीकेज मिली है। लाइन लीकेज के चलते बिचला बासा रोड पर मंदिरों के सामने दूषित पानी भरा हुआ है। जिसके कारण पिछले दो दिन से श्रद्धालु को मंदिर में आने में परेशानी झेलनी पड़ रही है। दूसरी ओर जनस्वास्थ्य विभाग को इसकी खबर तक नहीं है। स्थानीय लोगों में विभागीय कार्यप्रणाली के चलते रोष बना है और उन्होंने डीसी मनदीप कौर से समस्या पर संज्ञान लेकर तत्काल समाधान करवाने की मांग की है।
बता दें कि शहर को दूषित जल भराव की समस्या से निजात दिलवाने के लिए जनस्वास्थ्य विभाग ने दो माह पहले कीकर वासनी स्थित गोगा पीर जोहड़ से चिड़िया रोड स्थित एसटीपी तक सीवर का पानी पहुंचाने के लिए सीवर लाइन डाली थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि विभाग ने दो दिन पहले ही इस लाइन को पानी निकासी के लिए शुरू किया है। निकासी शुरू होते लाइन लीक कर गई।
बुधवार से यहां सीवर का दूषित पानी भरा हुआ है और श्रद्धालुओं को दूषित पानी से होकर मंदिर पहुंचना पड़ रहा है। लोगों ने बताया कि इस मार्ग से प्रतिदिन दो हजार से अधिक लोग गुजरते हैं जबकि उनके अलावा कॉलोनीवासी भी परेशान हैं।
विज्ञापन
स्थानीय निवासी अजय सैनी, भगत सिंह फौगाट, कृष्ण कुमार, विशाल शर्मा, धर्मेंद्र सिंह व प्रदीप कुमार आदि ने बताया कि सुबह मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को दूषित पानी से गुजरना पड़ रहा है। इसके अलावा अब हनुमान मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा भी आयोजित की जा रही है। वहीं, विभागीय अनदेखी के चलते मंदिरों के अलावा घरों तक सीवर के पानी की दुर्गंध पहुंच रही है। उन्होंने प्रशासन से मामले में मदद की गुहार भी लगाई है।
लोगों की जुबानी, सीवर लाइन लीकेज की कहानी
-समस्या से लोग बेहद परेशान हैं। मंदिर आने वाले ही नहीं बल्कि शव यात्रा में शरीक होकर रामबाग जाने वाले लोग भी बेहद परेशानी झेल रहे हैं। इस लाइन से स्थानीय लोगों को काफी उम्मीदें थी जो पहली बार में ही लाइन लीकेज होने से धूमिल हो गई।
रिछपाल सिंह, कीकर वासनी क्षेत्र
- सड़क के बीच दूषित पानी भरा रहने से माहौल दुर्गंधमय बना हुआ है। हालात ऐसे बने है कि दुर्गंध हवा के साथ मंदिर और घर के अंदर तक पहुंच रही है। स्थानीय लोगों का रहना दूभर हो गया है। सीवर लाइन डलते वक्त समस्या से निजात मिलने की आस थी।
-महिपाल फौगाट, कीकर वासनी क्षेत्र
- प्राचीन शिव मंदिर और बड़ा हनुमान मंदिर में सुबह और शाम पूजा करने काफी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। उन्हें सीवर के दूषित पानी से होकर गुजरना पड़ता है। दो दिन पहले ही सीवर लाइन चालू की गई थी जो लीकेज हो गई। इसके चलते सड़क पर दूषित पानी भरा है।
-संजय, गामड़ी क्षेत्र
- गामड़ी क्षेत्र व कबीर नगर में रहने वाले छोटे स्कूली बच्चे यहां पानी से बनी फिसलन में गिरकर घायल हो जाते हैं। बच्चों के साथ अभिभावकों को भी परेशानी झेलनी पड़ती हैं। हाल ही में डाली गई सीवर लाइन लीकेज करने से काफी दूरी में सीवर का पानी सड़क पर भर गया है।
-राजा फौगाट, कीकर वासनी क्षेत्र
हमारे पास सीवर लाइन लीकेज करने संबंधी कोई शिकायत नहीं आई है। अगर ऐसी समस्या है तो स्वयं वहां जाकर हालात देखूंगा। अगर सीवर लाइन लीकेज है तो जल्दी ही एजेंसी को बोलकर इसे ठीक करवा दिया जाएगा।
-बीके जावला, जेई, जनस्वास्थ्य विभाग