फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Sewer-drinking water line could not be laid in 10 years

Charkhi Dadri News: वार्ड-3 की आठ गलियां कच्ची, 10 साल में नहीं डल पाई सीवर-पेयजल लाइन

Sun, 04 Feb 2024 10:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 04 Feb 2024 10:32 PM IST
विज्ञापन
Sewer-drinking water line could not be laid in 10 years
चरखी दादरी की अग्रसेन कॉलोनी में कच्ची पड़ी गलियां। 
चरखी दादरी। वार्ड 3 (प्रेमनगर) के लोग मूलभूत सुविधाओं की कमी का दंश झेल रहे हैं। विकास कार्याें की सुस्ती का आलम ये है कि अब तक आठ गलियों में सीवर-पेयजल लाइन नहीं डल पाई हैं। इसके चलते नगर परिषद अधिकारी गलियों का निर्माण भी नहीं करवा रहे हैं।
विज्ञापन

वार्ड की कई गलियों में इंटरलॉकिंग टाइलें उखड़ी हुई हैं। दूषित पानी की निकासी के लिए बनाया गया नाला खुला पड़ा है। इसके अलावा वार्ड की गलियों में सीवर मैनहोल सड़क के स्तर से ऊंचे हैं। इनके चलते आवागमन में दिक्कत हो रही है। वार्डवासियों ने जिला प्रशासन से समस्याओं का समाधान करवाने की मांग की है।
विज्ञापन

नगर परिषद कार्यकारिणी के 19 माह के कार्यकाल में प्रेमनगर में तीन नालियों पर जालियां लगाई गई हैं, जबकि 10 स्थानों पर मरम्मत कार्य करवाए गए हैं। वार्ड की आबादी करीब 6,000 है। वार्ड की अग्रसेन कॉलोनी में रहने वाले लोग पिछले 10 साल से विकास कार्य होने का इंतजार कर रहे हैं। कॉलोनी में अभी तक सीवर लाइन नहीं बिछने से आठ गलियां पक्की नहीं हो पा रही हैं। इससे लोगों में रोष बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलोनीवासियों ने बताया कि गलियों को पक्का करवाने के लिए वे कई बार नगर परिषद कार्यालय के चक्कर लगा चुके हैं। सीवर लाइन बिछवाने की मांग वो जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के समक्ष भी रख चुके हैं, लेकिन अब तक नतीजा सिफर है।

लोग बोले-लंबे समय से कर रहे विकास कार्याें का इंतजार

- अग्रसेन कॉलोनी में 100 से अधिक मकान बने हुए हैं। कॉलोनी में बने मकान का नक्शा नगर परिषद से पास करवाया गया है। यहां के लोग हाउस टैक्स भी नियमित भरते हैं। काॅलोनी वैध है। 10 साल गुजर जाने के बाद भी यहां आठ गलियां कच्ची हैं। इसका कारण सीवर-पेयजल लाइन की कमी है। - रणबीर सिंह, वार्डवासी


- प्रेमनगर में बने सीवर मैनहोल सड़क के स्तर से काफी ऊंचे हैं। यहां से गुजरने वाले दुपहिया वाहन चालक अक्सर यहां गिरकर घायल होते रहते हैं। वार्ड में सफाई कर्मचारी नालियों की सफाई करने में कोताही बरतते हैं। इनको बार-बार कहने पर भी नाली की सफाई की तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा। - हीरालाल शर्मा, वार्डवासी


वार्ड में लंबे समय से विकास कार्याें की दरकार है। यहां सीवर ओवरफ्लो रहने से गलियों जर्जर हो रही हैं। समय रहते गलियों की सुध नहीं लेने से इंटरलॉकिंग टाइलें उखड़ चुकी हैं। प्रशासन से अपील है कि वार्डवासियों की परेशानियों को देखते हुए विकास कार्य करवाने के साथ समस्याओं को हल करवाएं। - बलबीर सिंह, वार्डवासी


लगभग डेढ़ साल पहले प्रशासन के अधिकारियों ने जेसीबी की मदद से नाले की सफाई करवाई थी। उस दौरान नाले पर लगे ढक्कन टूट गए थे। इसके चलते नाला आज तक खुला पड़ा हुआ है। आए दिनों नाले में बेसहारा पशु गिर जाते हैं। दो दिन पहले ही खुले नाले में एक शव भी मिला है। -रमेश कुमार, वार्डवासी



वार्ड में विकास की रफ्तार धीमी है। केवल तीन नालियों पर जालियां लगवाई गई हैं, जबकि 10 स्थानों पर मरम्मत कार्य करवाया गया है। वार्ड की समस्याओं को हर बार अपने एजेंडे में शामिल कर नगर परिषद की बैठक में प्रमुखता से उठाया जाता है। - बबीता देवी, पार्षद, वार्ड-3




जनस्वास्थ्य विभाग ने सीवर-पेयजल लाइन डालने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। वार्ड-3 की गलियों को सीवर व पेयजल लाइन डलते ही पक्का करवा दिया जाएगा। - बक्शीराम सैनी, चेयरमैन, नगर परिषद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed