फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Sewer-drinking problem: People burnt effigy of Chief Minister, raised slogans against the department

सीवर-पेयजल समस्या : लोगों ने मुख्यमंत्री का फूंका पुतला, विभाग के खिलाफ लगाए नारे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 May 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Sewer-drinking problem: People burnt effigy of Chief Minister, raised slogans against the department
ठप सीवर व्यवस्था के चलते गली में भरा दूषित पानी। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। सीवर और पेयजल समस्याओं का शहर के लोग लंबे समय से दंश झेल रहे हैं। अब लोग इन समस्याओं को लेकर अपनी आवाज मुखर करने लगे हैं। शहर में रविवार को दो जगहों पर सीवर और पेयजल समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किए गए। गांधी नगर में आक्रोशित लोगों ने रोष मार्च निकालने के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल का प्रतीकात्मक पुतला फूंका जबकि एमसी कॉलोनी के लोगों ने जनस्वास्थ्य विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया। हालांकि दोनों ही जगह विभागीय अधिकारियों ने मौके पर पहुंचने की जहमत नहीं उठाई। रविवार को शहर में हुए दोनों प्रदर्शनों पर अमर उजाला की रिपोर्ट...
विज्ञापन

वार्ड-दो (गांधी नगर) में लंबे समय से सीवर व्यवस्था ठप है जिसके चलते गलियों में दूषित पानी भरा हुआ है। करीब 500 लोग सीवर की समस्या से त्रस्त हैं। वहीं, वार्ड में सीवर मिक्स पेयजल आपूर्ति की समस्या भी पिछले चार साल से बनी हुई है और करीब 100 घरों में रहने वाले लोग समस्या का दंश झेल रहे हैं। करीब एक माह पहले लोगों ने समस्या को लेकर जाम भी लगाया था और एक सप्ताह पहले ही लोगों ने निवर्तमान पार्षद महेश गुप्ता की अगुवाई में बैठक कर जल्द समाधान न होने पर रविवार को मुख्यमंत्री का पुतला फूंकने की चेतावनी दी थी।
विज्ञापन

इसके बाद भी समाधान नहीं हुआ और आक्रोशित लोगों ने रविवार को वार्ड में प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री का प्रतीकात्मक पुतला फूंका और विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। लोगों ने प्रशासन को चेताते हुए कहा कि अगर अगले रविवार तक समस्या का समाधान नहीं हुआ तो मुख्यमंत्री के साथ सरकार के मंत्रियों के पुतले भी फूंके जाएंगे। प्रदर्शन में जगमोहन शर्मा, बजरंग लाल, सुनील श्रीवास्तव, सचिन गोयल, नरेंद्र दहिया, वेद प्रकाश शर्मा, मनमोहन जैन, अनंत उपाध्याय, अनिल कुमार, मुकेश कुमार, वेद प्रकाश गर्ग आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोग बोले: शहर में समस्याओं का लगा अंबार, विभाग नहीं कर रहा समाधान
गांधी नगर निवासी सतीश कुमार, आरपी दिसोदिया, अश्वनी यादव, नरेंद्र शर्मा, कृष्ण कुमार, संदीप कुमार, हरीश कुमार, बिट्टू, बाला देवी, शशि देवी, मुनेश देवी, आशा रानी, बबीता रानी, गायत्री देवी, पूनम देवी, चंचल, चंद्रकला, शीला देवी व राधा आदि ने बताया कि वार्ड में सीवर व पेयजल समस्याओं का अंबार लगा हुआ है, लेकिन विभाग इनका समाधान नहीं कर रहा। इसका खामियाजा उन्हें आए दिन भुगतना पड़ रहा है।

जनस्वास्थ्य विभाग, प्रशासन और सरकार को अनेकों बार सीवर और पेयजल की समस्याओं से अवगत करवा चुके हैं, लेकिन नतीजा सिफर है। वार्डवासी परेशान हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही। इससे खफा होकर ही आज मुख्यमंत्री का पुतला फूंका गया है। हर रविवार इसी प्रकार हम प्रदर्शन करेंगे।
-महेश गुप्ता, निवर्तमान पार्षद, वार्ड-2

  मुख्यमंत्री का पुतला जलाते गांधी नगर के लोग।

मुख्यमंत्री का पुतला जलाते गांधी नगर के लोग।- फोटो : CharkhiDadri

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed