फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Sewer and drinking water problems solution priority in Dadri: Chairperson

दादरी में सीवर-पेयजल समस्याओं समाधान प्राथमिकता : चेयरपर्सन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Sewer and drinking water problems solution priority in Dadri: Chairperson
हनी सोनी
विज्ञापन

चरखी दादरी। दादरी शहर में जनसमस्याओं का अंबार लगा है जबकि पिछले करीब दो सालों से विकास की चरखी भी नहीं घूमी है। ऐसे में अब नवनिर्वाचित शहरी सरकार के कंधों पर इन तमाम समस्याओं से शहर की एक लाख की आबादी को निजात दिलाने की बड़ी जिम्मेदारी है। नवनिर्वाचित चेयरमैन बक्शी सैनी अपना एजेंडा तैयार कर चुके हैं। शुक्रवार को संवाददाता से बातचीत में उन्होंने अपने एजेंडे की जानकारी दी। बक्शी सैनी ने कहा कि दादरी में विकास की चरखी घुमाने के साथ सीवर-पेयजल समस्याओं का समाधान करवाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
चेयरमैन बक्शी सैनी का कहना है कि शहरवासियों को जनसमस्याओं से निजात दिलाने की योजना पर उन्होंने होमवर्क शुरू कर दिया है। उनका कहना है कि सभी 21 पार्षदों को साथ लेकर शहर का एक समान विकास करवाया जाएगा। नप में संसाधनों की कमी दूर करना भी उनकी प्राथमिकता रहेगी। बक्शी सैनी का कहना है कि वो तमाम चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार हैं। बक्शी का कहना है कि उन्हें पूरी उम्मीद है वार्ड पार्षदों के साथ शहरवासियों और अन्य जनप्रतिनिधियों समेत प्रशासन को उन्हें पूरा सहयोग मिलेगा। नवनिर्वाचित चेयरमैन से हुई संवाददाता की बातचीत पर विशेष रिपोर्ट...
विज्ञापन

- संवाददाता के सवालों पर बक्शी सैनी ने ये दिए जवाब -
सवाल : शहरी विकास ठप है और लोग परेशान हैं। आप क्या कहेंगे?
जवाब : मैं हर स्थिति से वाकिफ हूं और मेरी प्राथमिकता ठप विकास कार्यों को गति देने की रहेगी। हाउस की बैठक में हर वार्ड की समस्याएं जानने का प्रयास करूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सवाल : सीवर-पेयजल सबसे बड़ी चुनौती हैं, कैसे निपटेंगे?
जवाब : मैंने शहर की सीवर व पेजल संबंधी समस्याओं को पहली ही मुलाकात में मुख्यमंत्री के समक्ष उठाया है। जल्द ही धरातल पर सुधार नजर आएगा।
सवाल : सफाई और अन्य संसाधनों की कमी है, इसके लिए क्या योजना है?
जवाब : जल्द ही मैं अधिकारियों से मौजूदा संसाधनों और कमी पर चर्चा करूंगा। शहर की आवश्यकतानुसार तमाम संसाधनों की कमी दूर की जाएगी।
सवाल : शहरवासियों और वार्ड पार्षदों के लिए कोई संदेश?
जवाब : मैं तहेदिल से शहर के सभी वोटर्स का आभारी हूं। मुझे चेयरमैन चुनकर उन्होंने जो विश्वास जताया है, उस पर पार्षदों के सहयोग से खरा उतरूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed