फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Seven teams of the corporation started the repair work of power feeders

Charkhi Dadri News: निगम की सात टीमों ने शुरू किया बिजली फीडरों की मरम्मत का काम

Sat, 18 Mar 2023 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 18 Mar 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
Seven teams of the corporation started the repair work of power feeders
चरखी दादरी। शहर में गर्मी सीजन को देखते हुए बिजली निगम ने सभी बिजली फीडरों की मरम्मत का काम शुरू कर दिया है। इस कार्य में सात टीमें जुटी हैं और 31 मार्च तक इसे पूरा किया जाएगा। गर्मी के मौसम में बढ़ने वाली बिजली खपत को देखते हुए बिजली निगम अधिकारियों ने मरम्मत कार्य शुरू कराया है। इस समय शहर की खपत 70 लाख यूनिट प्रति माह चल रही है जबकि मई- जून में खपत का यह आंकड़ा 100 लाख यूनिट तक पहुंच जाएगा। शहर में इस समय 12 फीडर हैं।
विज्ञापन

गर्मी के मौसम को देखते हुए बिजली निगम ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके तहत बिजली निगम ने पूरी प्लान तैयार कर रखी है। शहर के विभिन्न भागों में कई जगह कम वोल्टेज की समस्या बनी रहती है। सुबह-शाम के समय कम वोल्टेज की ज्यादा समस्या बनी रहती है। इसका प्रतिकूल असर शहर की पेयजल आपूर्ति पर भी पड़ता है।
विज्ञापन

शहर में मेन दो पावर सब स्टेशन हैं जिनके जरिये पूरे शहर में बिजली आपूर्ति की जाती है। रेलवे रोड व चरखी दादरी पावर सब स्टेशन से शहर में बिजली आपूर्ति होती है। रेलवे रोड पावर सब स्टेशन की क्षमता 32 एमवीए है। इसी प्रकार चरखी पावर सब स्टेशन की क्षमता 260 केवीए है। शहर में करीब साढ़े 17 हजार बिजली उपभोक्ता है। पिछले कुछ सालों से शहर में बिजली की खपत लगातार बढ़ती जा रही है। जिला बन जाने के बाद बिजली की खपत ज्यादा बढ़ने लगी है। सरकारी कार्यालयोंं में भी खपत बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गर्मी में फॉल्ट और कम वोल्टेज की समस्या से मिलेगी निजात
बिजली निगम ने इस प्लान पर काम शुरू कर दिया है। इसके तहत फीडर अलग-अलग सात टीमों द्वारा मेंटेनेंस का काम किया जा रहा है। यह काम 31 मार्च से पहले ही पूरा होना है। इस प्लान के तहत नई केबल व कंडक्टर भी लगाए जाने हैं ताकि बार- बार तारें टूटने न पाए। गर्मी के मौसम में आंधी की वजह से फॉल्ट ज्यादा आते हैं इस लिहाज से निगम की योजना है कि फॉल्ट कम से कम आए।

बिजली कटों का पेयजल आपूर्ति पर पड़ता है असर
गर्मियों में बिजली आपूर्ति ठप हो जाने पर पेयजल आपूर्ति भी बाधित हो जाती है। पानी का भी संकट गहरा जाता है। पूरे शहर में करीब 25 किलोमीटर लंबी नई तारें भी लगाई जानी हैं। जरूरत के अनुसार ट्रांसफार्मर भी लगाए जा रहे हैं।

ट्रांसफार्मर आदि की मेंटेनेंस की जा रही है और केबल भी लगाई जा रही हैं। लटकती तारों को भी जरूरत के अनुसार ठीक किया जा रहा है। गर्मी मौसम में बिजली की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। 31 मार्च से पहले मेंटेनेंस वर्क पूरा कर लिया जाएगा।
-होशियार सिंह, एसडीओ, बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed