फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Seven lakh rupees were extorted in the name of hiring a clerk, case registered

Charkhi Dadri News: लिपिक लगवाने के नाम पर सात लाख रुपये ऐंठे, केस दर्ज

Thu, 24 Oct 2024 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 24 Oct 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
Seven lakh rupees were extorted in the name of hiring a clerk, case registered
चरखी दादरी। बल्लभगढ़ निवासी एक व्यक्ति ने झज्जर जिले के दुबलधन निवासी युवक को नौकरी लगवाने का झासा देकर परिजनों से सात लाख रुपये ऐंठ लिए। अब युवक के परिजनों की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

समसपुर निवासी जयभगवान ने बताया कि उसकी बहन कृष्णा की शादी गांव दुबलधन में की हुई है। वर्ष 2022 में उसकी बहन कृष्णा व भांजा सुमित उनके घर आए हुए थे। उस दौरान उसकी बहन ने बताया कि सुमित की नौकरी के लिए बात की है और इसके बदले आठ लाख रुपये मांगे गए हैं। सुमित के पिता रोहताश ने बल्लभगढ़ निवासी अपने परिचित विनीत से बातचीत की। विनीत ने कहा कि उसकी जान-पहचान पवन थानेदार से है और पवन की बहन चंडीगढ़ ईएसआई अस्पताल में तैनात है। अस्पताल में वो सुमित को लिपिक की नौकरी दिलवा सकती है और इसकी एवज में सात लाख रुपये लगेंगे। दिसंबर में विनीत समसपुर आया और जयभगवान सात लाख रुपये ले गया। लेकिन नौकरी नहीं लगवाई।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि पुलिस ने बल्लभगढ़ के सेक्टर-3 निवासी विनीत के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed