फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Seven day NSS camp of Government College

यज्ञ से ही सफल होते हैं मनुष्य जीवन के सभी 16 संस्कार : आचार्य देवी सिंह

Tue, 19 Mar 2024 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 19 Mar 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
Seven day NSS camp of Government College
झोझूकलां के बालनाथ आश्रम में यज्ञ करते स्वयंसेवक और आचार्य देवी सिंह। 
झोझूकलां। चरखी दादरी जिले के राजकीय महाविद्यालय का सात दिवसीय एनएसएस शिविर गांव आमदपुर-बलाली स्थित श्रीबालानाथ योगाश्रम में आयोजित किया जा रहा है। इसके तीसरे दिन सोमवार को आचार्य देवी सिंह ने स्वयंसेवकों को यज्ञ का महत्व और मनुष्य जीवन के सभी 16 संस्कार बताए।
विज्ञापन

कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनिल सिंह ने बताया कि शिविर में स्वयंसेवकों ने गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया और इसमें पर्यावरण शुद्धि, शांति के लिए आहुतियां अर्पित की। आचार्य देवी सिंह ने कहा कि हमारी संस्कृति में मनुष्य के जन्म से मृत्यु तक 16 संस्कार होते हैं। वे सभी यज्ञ से ही सफल होते हैं। यज्ञ सभी प्रकार के रोगाणुओं, विषाणुओं को तत्काल नष्ट कर मनुष्य को मानसिक और आत्मिक शांति प्रदान करता है। इससे वह विपरीत परिस्थितियों में भी सहज स्वभाव और शांति कायम रखता है।
विज्ञापन

आश्रम के सचिव नरेश कुमार ने कहा कि मनुष्य चोला अनमोल है। इस चोले में मनुष्य को यज्ञमय जीवन ही जीना चाहिए। समाज के लिए कार्य करने से ही जीवन सार्थक बनता है, अन्यथा पशु और मनुष्य में कोई अंतर नहीं है। एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी चंद्रभान ने कहा कि युवा शिक्षित होने के साथ संस्कारित भी होना चाहिए। इस दौरान निशांत, सतीश, विवेक, बंटी, पुनीत, मनीष, साहिल, अमित, विशाल, अंशुल, देवेंद्र, विकास, यशवीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed