फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Sensation due to finding dead body of a person in bushes near the new vegetable market

Charkhi Dadri News: नई सब्जी मंडी के समीप झाड़ियों में व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी

Wed, 20 May 2026 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 20 May 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Sensation due to finding dead body of a person in bushes near the new vegetable market
चरखी दादरी। शहर के बीच से गुजरने वाले नेशनल हाईवे 334बी पर नई सब्जी मंडी के समीप झाड़ियों में मंगलवार को एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान स्थानीय कबीर नगर निवासी करीब 55 वर्षीय बलवान के रूप में हुई है। शव का पोस्टमार्टम बुधवार को रोहतक पीजीआई में करवाया जाएगा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह किसी व्यक्ति ने नई सब्जी मंडी के समीप झाड़ियों में एक व्यक्ति का शव देखा। उसने शव की जानकारी दूसरे लोगों को दी। शव की जानकारी पाकर दादरी सिटी थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। इस दौरान मृतक की पहचान स्थानीय कबीर नगर निवासी बलवान के रूप में हुई।
विज्ञापन

शव को कुत्तों ने भी नोच रखा था। जिस पर फोरेंसिक साइंस लैब टीम को भी मौके पर जांच के लिए बुलाया गया। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवाया गया। लेकिन यहां से शव को रोहतक पीजीआई भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर मौजूद मृतक के परिजनों ने बताया कि गत जनवरी माह में बलवान के बेटे की मौत हो गई थी। उसके बाद से वह मानसिक रूप से परेशान रहता था। जांच अधिकारी एएसआई अनिल कुमार ने बताया कि मृतक के बेटे सुनील के बयान के आधार पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई अमल में लाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed