फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Senior citizens and disabled voters will be able to vote from home

Charkhi Dadri News: वरिष्ठ नागरिक और दिव्यांग मतदाता घर से कर सकेंगे मतदान

Thu, 28 Mar 2024 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 28 Mar 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
Senior citizens and disabled voters will be able to vote from home
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। जिला प्रशासन की ओर से लोकसभा आम चुनाव को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त मनदीप कौर ने कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। मतदाताओं की सुविधा के लिए सभी मतदान केंद्रों पर पीने का पानी, शौचालय, रैंप आदि की व्यवस्था की गई है। सभा चुनाव में वरिष्ठ नागरिक और दिव्यांग मतदाता घर से ही मतदान कर सकेंगे।
उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्वक ढंग से चुनाव संपन्न करवाने के लिए पूरी तरह तैयार है। आदर्श चुनाव आचार संहिता की पालना को लेकर भी प्रशासन की ओर से सख्त कदम उठाए गए हैं। उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देश पर 80 वर्ष से अधिक आयु व दिव्यांग मतदाताओं से घर से ही मतदान करने का विकल्प दिया गया है। मतदाता के सहमति देने के बाद ही मतदान की व्यवस्था के लिए टीम का गठन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रशासन की ओर से निष्पक्ष चुनाव करवाने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। कहीं पर भी आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत मिली तो तुरंत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इसके लिए फ्लाइंग स्क्वायड व सर्विलेंस टीम को भी एक्टिव कर दिया गया है।
विज्ञापन



पुलिस बल के साथ सीआरपीएफ की टुकड़ी की जाएगी तैनाती
उपायुक्त ने कहा कि प्रशासन की टीमों की ओर से चुनावी खर्च पर भी कड़ी नजर रहेगी। इतना ही नहीं बैंकों से होने वाले लेन-देन पर भी निगरानी रहेगी। उन्होंने बताया कि पुलिस के साथ मंत्रणा के बाद लोकसभा चुनाव के लिए पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल के साथ-साथ सीआरपीएफ की टुकड़ी की तैनाती की जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में चुनाव की अधिसूचना 29 अप्रैल 2024 को जारी हो जाएगी। चुनावी प्रक्रिया के तहत 6 मई तक नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच पड़ताल सात मई को की जाएगी। उम्मीदवारों के लिए नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि नौ मई रहेगी। उन्होंने बताया कि 25 मई को मतदान होगा और 4 जून को मतगणना होगी। छह जून चुनावी प्रक्रिया पूर्ण होने की तिथि है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed