{"_id":"5f4803768ebc3e3d0c710e0b","slug":"sena-bhrti-charkhidadri-news-rtk5707734140","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना भर्ती के लिए जल्द जारी होंगे प्रवेश पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना भर्ती के लिए जल्द जारी होंगे प्रवेश पत्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी के राव तुलाराम स्टेडियम में दो से 12 दिसंबर तक होने वाली सेनी भर्ती रैली के लिए जल्द ही उम्मीदवारों को ऑनलाइन प्रवेश पत्र जारी कर दिए जाएंगे। दादरी सेना भर्ती कार्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि उम्मीदवार एडमिट कार्ड में दिए गए समय व दिवस पर भर्ती स्थल पर पहुंच जाएं।
उम्मीदवार अपने साथ शैक्षणिक, खेल उपलिब्ध, एनसीसी, पूर्व सैनिक या सैनिक विधवा के रिलेशनशिप सर्टिफिकेट, पिता की डिस्चार्ज बुक आदि मूल प्रमाण पत्र फोटोप्रतियों सहित लेकर पहुंचे। उम्मीदवार अपने बीस पासपोर्ट साइज के फोटो लिए हुए हों, जो कि तीन माह से अधिक पुराने नहीं होने चाहिए।
विज्ञप्ति में कहा गया कि जो युवक 21 साल से कम आयु के हैं, वे अविवाहित होने का प्रमाण पत्र बनवा कर ले जाएं, जिस पर माता-पिता व सरपंच के हस्ताक्षर होने चाहिए। आवेदक अपना जो भी हल्फिया बयान बनवाए, वह रैली के नोटिफिकेशन में दिए गए नमूना के आधार पर होना चाहिए।
विज्ञापन
इन बातों का रखें ध्यान
विज्ञप्ति में कहा गया है कि उम्मीदवार अपने दांतों, कानों की सफाई करवा कर जाएं। भर्ती में आने वाला युवक अपने शरीर को साफ-सुथरा बनाकर व हेयरकटिंग आदि करवा कर ही स्टेडियम में प्रवेश करें। जिससे कि उसकी डॉक्टरी जांच में सुविधा हो सके। इस भर्ती प्रक्रिया में पूरी तरह से पारदर्शिता का पालन किया जाएगा, इसलिए किसी दलाल किस्म के व्यक्ति के झांसे में न आएं।