फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Secretariat in 12 acres and residential colony in 13 acres

12 एकड़ में सचिवालय तो 13 एकड़ में बनेगी आवासीय कॉलोनी, अधिकारी- कर्मचारियों को मिलेंगे ट्रांजिट फ्लैट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Secretariat in 12 acres and residential colony in 13 acres
12 एकड़ में सचिवालय तो 13 एकड़ में बनेगी आवासीय कॉलोनी
विज्ञापन

चरखी दादरी। जिला स्तरीय लघु सचिवालय निर्माण के साथ प्रशासन ने अधिकारियों और कर्मचारियों की आवासीय कॉलोनी की रूपरेखा पीडब्ल्यूडी के माध्यम से तैयार करवा ली है। इसके लिए चिह्नित 25 एकड़ जमीन में से 12 एकड़ पर लघु सचिवालय और 13 एकड़ पर आवासीय कॉलोनी बनाने का प्रस्ताव है। हाल ही में पीडब्ल्यूडी ने कॉलोनी में प्रस्तावित 145 ट्रांजिट फ्लैट निर्माण के लिए ड्राइंग तैयार करवा ली है। अब अनुमानित लागत का प्रस्ताव तैयार कर मंजूरी के लिए सरकार के पास भेजा जाएगा।
दूसरी ओर लघु सचिवालय निर्माण के लिए सरकार द्वारा बजट स्वीकृत करने के बाद विभाग ने टेंडर प्रक्रिया पर काम शुरू कर दिया है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि 31 अगस्त से पहले लघु सचिवालय भवन निर्माण का टेंडर आमंत्रित कर दिया जाएगा और इसके लिए आवश्यक प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
विज्ञापन

दादरी को जिले बने साढ़े चार साल का समय हो गया है, लेकिन मुख्यालय की तर्ज पर लोगों को सभी सुविधाएं एक ही छत के नीचे नहीं मिल रही हैं। इसका कारण मौजूदा लघु सचिवालय भवन का दायरा छोटा होना है। प्रशासन ने हुडा सेक्टर दस की जमीन पर लघु सचिवालय और आवासीय कॉलोनी बनाने का प्रपोजल तैयार किया था। पिछले करीब छह माह में इस योजना को परवान चढ़ाने के लिए प्रशासन के साथ सरकार की ओर से भी सकारात्मक कदम उठाए गए हैं। लघु सचिवालय निर्माण के लिए सरकार करीब 68 करोड़ का बजट स्वीकृत कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी एक्सईएन सोमबीर दहिया ने बताया कि करीब बारह एकड़ में लघु सचिवालय और 13 एकड़ में अधिकारी और कर्मचारियों के लिए ट्रांजिट फ्लैट बनवाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि आवासीय कॉलोनी की ड्राइंग आर्किटेक्ट से तैयार करवाई जा चुकी है। उन्होंने बताया कि आवासीय कॉलोनी में 145 फ्लैट बनाए जाएंगे जिनमें डीसी, एसपी समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के आवास भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि ड्राइंग मिलते ही विभाग ने रफ एस्टीमेट तैयार करने की प्रक्रिया पर काम शुरू कर दिया है। जल्द ही एस्टीमेट तैयार कर सरकार भेजा जाएगा और वहां से स्वीकृति मिलते ही अगली प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी।
- 550 स्क्वेयर फुट से लेकर 1200 स्क्वेयर फुट के बनेंगे फ्लैट
आवासीय कॉलोनी के लिए चिह्नित जमीन पर छह फ्लैट 1200 स्कवेयर फुट के बनवाए जाएंगे। ये फ्लैट डीसी, एसपी, एडीसी, नगराधीश, एसडीएम और एचसीएस अधिकारियों को अलॉट होंगे। इसके अलावा 14 फ्लैट 1900 स्क्वेयर फुट के, 14 फ्लैट 1300 स्क्वेयर फुट के, 14 फ्लैट 950 स्क्वेयर फुट के, 28 फ्लैट 2800 स्कवेयर फुट के, 28 फ्लैट 650 स्क्वेयर फुट के और 32 फ्लैट 500 स्क्वेयर फुट के तैयार करवाए जाएंगे।
- अलग-अलग जगहों पर चल रहे सरकारी कार्यालय, लोग परेशान
इस समय जगह का अभाव होने के चलते जिला मुख्यालय पर सरकारी विभाग अलग-अलग जगहों पर चल रहे हैं। कुछ विभाग के कार्यालय भैरवी किसान मॉडल स्कूल में चल रहे हैं तो कुछ सरकारी विभागों के दफ्तर शहर में किराये के भवनों में चल रहे हैं। एक विभाग से दूसरे विभाग में पहुंचना लोगों के लिए चुनौती भरा है। नया लघु सचिवालय बनने के बाद उन्हें इस झंझट से छुटकारा मिलेगा।

- वर्जन::
लघु सचिवालय भवन निर्माण के टेंडर हम 31 तक आमंत्रित कर देंग। अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए यहां 145 ट्रांजिट फ्लैट बनाए जाएंगे और इनकी ड्राइंग हमारे पास पहुंच गई है। जल्द ही रफ एस्टीमेट तैयार कर सरकार को भेजा जाएगा।
सोमबीर दहिया, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी
वर्जन::
लघु सचिवालय निर्माण के लिए सरकार बजट पहले ही मंजूर कर चुकी है। हमारा प्रयास है कि जल्द से जल्द लघु सचिवालय निर्माण की कवायद धरातल पर शुरू की जाए।
प्रदीप गोदारा, उपायुक्त, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed