फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   second dengu patient found

Charkhi Dadri News: भगत सिंह चौक पर मिला दूसरा डेंगू पोजिटिव केस

Wed, 04 Sep 2024 04:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 04 Sep 2024 04:25 AM IST
विज्ञापन
second dengu patient found
इस सीजन के अंदर में जिले में मिल चुके डेंगू और मलेरिया के 6-6 केस, पिछले वर्ष 3 सितंबर तक मिले थे 172 मामले
विज्ञापन

अब तक फॉगिंग करने नहीं पहुंची टीम
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। बदलते मौसम के साथ जिले में डेंगू और मलेरिया के मरीजों की संख्या में इजाफा होता जा रहा है। मंगलवार को जहां समसपुर गांव में मलेरिया का केस सामने आया, वहीं, शहर के भगत सिंह चौक पर डेंगू पॉजिटिव दूसरा मामला मिला। वहीं, वार्डवासियों व पार्षद का कहना है कि दो डेंगू केस मिलने के बाद भी यहां फॉगिंग नहीं की गई है।
लोगों का कहना है कि नियमित अंतराल पर शहर में डेंगू व मलेरिया के मामले सामने आ रहे हैं। इसके बावजूद अधिकारी फॉगिंग करवाने के लिए गंभीर नहीं हैं। बारिश होने से विभिन्न स्थानों पर जलभराव रहता है। इस कारण लोग परेशान हैं। अधिकारियों को इस ओर ध्यान देते हुए फॉगिंग शुरू करवानी चाहिए।
विज्ञापन

वहीं, स्वास्थ्य विभाग जिले में डेंगू और मलेरिया की रोकथाम के लिए लगातार घरों में पहुंचकर लारवा की जांच करवा रहा है। बावजूद इसके डेंगू और मलेरिया के मरीज बढ़ते जा रहे हैं। गांव समसपुर में मंगलवार को मलेरिया का नया केस मिलने के बाद पॉजिटिव केस बढ़कर छह हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, भगत सिंह चौक पर 23 अगस्त को डेंगू का पहला मरीज मिला था जबकि 11 दिन बाद दूसरा केस भी सामने आया है। वार्ड पार्षद का कहना है कि क्षेत्र में पहला डेंगू मरीज मिलने के बाद भी अभी फॉगिंग नहीं करवाई गई है। उन्होंने कहा कि नगर परिषद को इस मौसम में समय रहते फॉगिंग करवानी चाहिए।

- इन क्षेत्रों में मिले हैं मलेरिया केस
जिले में पहला मलेरिया केस वार्ड-17 स्थित पूर्ण बाग क्षेत्र में मिला था। इसके बाद अनाज मंडी के पीछे कॉलाेनी, गांव अचीना, गांव शशिशवाला, गांव घिकाड़ा व गांव समसपुर में मलेरिया पॉजिटिव केस मिले।
- यहां मिले हैं डेंगू के छह केस
शहर के गांधी नगर, रविदास नगर, लाधान पाना, एमसी कॉलोनी आदि क्षेत्रों में एक-एक जबकि भगत सिंह चौक क्षेत्र में डेंगू के दो मामले मिले हैं। इस सीजन में अब तक डेंगू व मलेरिया के 6-6 केस मिल चुके हैं। जिले में गत वर्ष तीन सितंबर तक डेंगू के 172 तो मलेरिया के छह मरीज थे।

- 1238 घरों में मिला लारवा
स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार अभियान चलाकर जिले के 15,52,750 घरों की जांच कर चुकी है। इस दौरान 1219 घरों में लारवा पाया गया। विभाग ने शहरी क्षेत्र में लारवा मिलने के बाद 118 घरों को नोटिस जारी किए हैं। स्वास्थ्य निरीक्षक मुकेश सांगवान ने बताया कि डेंगू और मलेरिया के मरीज मिलने के बाद इन क्षत्रों में पाइरीथ्रीम दवा का छिड़काव करवाया जा रहा है।
- डीबीएस और एमपीएचडब्ल्यू की टीम को किया गया रवाना
क्षेत्र में डेंगू और मलेरिया के केस मिलने के बाद संबंधित क्षेत्रों में जांच करने के लिए 10 डीबीसी के साथ एक एमपीएचडब्ल्यू की टीम बनाकर प्रभावित क्षेत्रों के लिए रवाना किया गया है। यह टीम साथ लगते घरों में संदिग्ध बुखार से पीड़ित लोगों के खून के नमूने लेकर जांच करवाएगी।

वर्सन:
डेंगू का मरीज मिलने के साथ ही हम संबंधित क्षेत्र में फॉगिंग करवाने के लिए नगर परिषद को पत्र लिख देते हैं। ताकि वहां के वातावरण में पनपने वाले मच्छरों की रोकथाम हो सके। मलेरिया और डेंगू निरोधी गतिविधियां लगातार जारी हैं।
-डॉ. गौरव भारद्वाज, डेंगू एवं मलेरिया नोडल अधिकारी
फोटो:19
शहर में पानी की टंकी में लारवा की जांच करते स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी। संवाद
फोटो: 20
घर की छत पर रखी प्लास्टिक की बाल्टी को खाली करता स्वास्थ्य विभाग का कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed