फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Second death from Corona in three days, 52 new infected found

तीन दिन में कोरोना से दूसरी मौत, 52 नए संक्रमित मिले

Mon, 19 Apr 2021 11:28 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 19 Apr 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
Second death from Corona in three days, 52 new infected found
लापरवाही....बिन मास्क लगाए बाजार से गुजरते लोग। - फोटो : CharkhiDadri
जिले में कोरोना की स्थिति गंभीर होती जा रही है। सोमवार को एक ओर कोरोना संक्रमित की मौत हुई है। तीन दिनों में दो संक्रमित दम तोड़ चुके हैं। इसके अलावा सोमवार को 52 नए संक्रमित मिले हैं जो एक दिन में अब तक की सर्वाधिक संख्या है। नए मिले संक्रमितों में चार बच्चे और 24 महिलाएं शामिल हैं। सोमवार को नए केस मिलने के बाद जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1852 हो गई है।
विज्ञापन

अप्रैल में पांचवीं बार एक ही दिन में 25 या इससे अधिक लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। गत रविवार को 44 संक्रमित मिलने थे। सोमवार को 52 केस मिलने के बाद यह एक दिन में मिले संक्रमितों की सर्वाधिक संख्या है। सोमवार को मिले संक्रमितों में चार बच्चे और 24 महिलाएं भी हैं। सोमवार को एक साल से लेकर 71 साल तक के व्यक्ति की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सीएमओ डॉ. सुदर्शन पंवार ने सोमवार को 52 नए केस मिलने और एक संक्रमित की मौत होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सोमवार को नौ संक्रमित स्वस्थ भी हुए हैं। इसके अलावा शहर निवासी 80 वर्षीय बुजुर्ग की कोरोना से मौत हुई है।
विज्ञापन

- ये महिलाएं और बच्चे मिले कोरोना संक्रमित
सोमवार को चार बच्चों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। संक्रमित बच्चों में एक वर्षीय लड़का, दस वर्षीय लड़की, छह और दस वर्षीय दो लड़के शामिल हैं। वहीं, चंपापुरी निवासी 41 वर्षीय महिला, प्रेम नगर निवासी 26 वर्षीय युवती, झज्जर घाटी निवासी 38 वर्षीय महिला, मकड़ाना निवासी 31 वर्षीय महिला, बधवाना गेट निवासी 18 वर्षीय युवती, माई कलां निवासी 31 वर्षीय महिला, ऊण निवासी 27 वर्षीय महिला, कादमा निवासी 18 वर्षीय युवती, ढाणी फौगाट निवासी 71 वर्षीय महिला, खेड़ी बत्तर निवासी 25 वर्षीय युवती, पिचोपा निवासी 65 वर्षीय महिला, शहर निवासी 32 वर्षीय महिला, नीमली निवासी 30 वर्षीय महिला, रानीला निवासी 51 वर्षीय महिला, जेवली निवासी 21 वर्षीय युवती और जगरामबास निवासी 35 वर्षीय महिला संक्रमित मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये पुरुष भी मिले कोरोना पॉजिटिव
सोमवार को प्रेम नगर निवासी 18 वर्षीय युवक, कंहेटी निवासी 39 वर्षीय व्यक्ति, पैंतावास कलां निवासी 22 वर्षीय युवक, बिगोवा निवासी 59 वर्षीय व्यक्ति, दुधवा निवासी 30 वर्षीय युवक, जगरामबास निवासी 28 वर्षीय युवक, अचीना निवासी 28 वर्षीय युवक, रोहतक रोड निवासी 25 वर्षीय युवक, रामनगर निवासी 44 वर्षीय व्यक्ति, चंपापुरी निवासी 68 वर्षीय व्यक्ति, बाला वाला मंदिर क्षेत्र निवासी 26 वर्षीय युवक, शंकर कॉलोनी निवासी 28 वर्षीय युवक, कंहेटी निवासी 36 वर्षीय व्यक्ति, बस स्टैंड क्षेत्र निवासी 26 वर्षीय युवक, छपार निवासी 18 वर्षीय युवक और नीमली निवासी 39 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित मिला है।
डेढ़ लाख के पार पहुंची सैंपलों की संख्या
सोमवार को जिले से 654 नए सैंपल लिए गए और इसके साथ ही जिले के सैंपलों की संख्या डेढ़ लाख से पार पहुंच गई है। उन्होंने बताया कि फिलहाल 1642 सैंपलों की रिपोर्ट लंबित हैं जबकि 1852 की पॉजिटिव और 147637 की निगेटिव आई है। जिले में अब तक 28 कोरोना संक्रमित दम तोड़ चुके हैं।
- 17 केंद्रों पर 2021 को लगाई वैक्सीन
सोमवार को स्वास्थ्य विभाग ने 17 केंद्रों पर सेशन लगाकर 2021 लोगों को वैक्सीन लगाई। जिला वैक्सीनेशन इंचार्ज आशीष मान ने बताया कि बौंदकलां में 114, अअेला में 100, रानीला में 88, सांवड़ में 152, इमलोटा में 68, सिविल अस्पताल में 387, मातृ-शिशु अस्पताल में 27, गोपी में 140, बाढड़ा में 90, हड़ौदी में 125, कादमा में 92, छपार में 30, झोझू में 200, बलकरा में 190, माई कलां में 118, संतोकपुरा में 60 और मानकावास में 40 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।

----------
वर्जन::
सोमवार को 52 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं जबकि नौ संक्रमित स्वस्थ हुए हैं। एक संक्रमित की मौत भी हुई है। 16 केंद्रों पर 2021 लोगों को कोविशील्ड और को-वैक्सीन की डोज दी गई है। लोगों से अपील है कि सजगता और सतर्कता बरतें। कोरोना केस जिले में लगातार बढ़ते जा रहे हैं।
सुदर्शन पंवार, सीएमओ, चरखी दादरी
------------------------------------------
फोटो 32
लापरवाही....बिन मास्क लगाए बाजार से गुजरते लोग।
फोटो 33
सिविल अस्पताल में वैक्सीनेशन करवाता पुलिसकर्मी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed