फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Second batch of vaccine to arrive on 26th, 2590 dose allot

26 को पहुंचेगी वैक्सीन की दूसरी खेप, 2590 डोज अलॉट

Sat, 23 Jan 2021 11:05 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jan 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
Second batch of vaccine to arrive on 26th, 2590 dose allot
दादरी जिले को कोरोना वैक्सीन की दूसरी खेप भी अलॉट हो गई है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार 26 जनवरी को वैक्सीन की दूसरी खेप पहुंचने की उम्मीद है। दूसरी खेप के लिए 2590 डोज अलॉट की गई हैं। इसके लिए जिला स्वास्थ्य विभाग ने टीकाकरण को व्यापक पैमाने पर शुरू करने की तैयारी कर ली है। जिला वैक्सीनेशन अधिकारी आशीष मान ने बताया कि सोमवार को जिले में 15 जगहों पर टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में अब तक छह चरणों में 1299 हेल्थ वर्करों को कोविशील्ड की पहली डोज दी जा चुकी है। जिले में 2739 सरकारी और गैर सरकारी स्वास्थ्यकर्मियों को वैक्सीन लगाई जानी है और जो स्वास्थ्यकर्मी बच गए हैं, उन्हें मंगलवार तक कवर करने की योजना है। पहली खेप में करीब 1800 डोज अभी विभाग के पास है और अब 2590 डोज और अलॉट हो गई हैं। मंगलवार को वैक्सीन की दूसरी खेप आते ही बुधवार से वैक्सीनेशन का दूसरा चरण भी शुरू होने की उम्मीद है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने शुरुआत में राजस्व विभाग से कर्मचारियों का डाटा मांगा है। इस डाटा को कोविन साइट पर अपलोड किया जाएगा। जिले में फिलहाल 1440 हेल्थ वर्करों का टीकाकरण बाकी है। दूसरे चरण में फ्रंट लाइन पर काम करने वाले वर्कर्स को कवर किया जाना है। अहम बात यह है कि जिले में अब तक किसी स्वास्थ्यकर्मी पर वैक्सीन के साइड इफेक्ट नजर नहीं आए हैं।
विज्ञापन

सोमवार को बनाए जाएंगे ये नए 5 प्वाइंट
टीकाकरण अधिकारी डॉ. आशीष मान ने बताया कि सोमवार को जिले में वैक्सीनेशन के लिए 5 नए प्वाइंट बनाए जाएंगे। इनमें इमलोटा पीएचसी, संतोखपुरा पीएचसी, सांवड़ पीएचसी, कादमा पीएचसी और मानकावास पीएचसी को शामिल किया गया है। इससे पहले जिले में 12 प्वाइंट बनाकर उनमें वैक्सीनेशन करवाया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को बौंदकलां सीएचसी में 20 कर्मचारियों का हुआ टीकाकरण
शनिवार को केवल बौंदकलां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कोरोना वैक्सीनेशन कार्य किया गया। डिप्टी सीएमओ डॉ. आशीष मान ने बताया कि शुक्रवार को आयोजित सेशन में जो 20 कर्मचारी बच गए थे, केवल उन्हें ही शनिवार को सीएचसी में वैक्सीन की पहली डोज दी गई।

जिले में वैक्सीन की दूसरी खेप 26 जनवरी तक पहुंच जाएंगी। दूसरी खेप में जिले के लिए 2590 डोज अलॉट हुई हैं। अभी पहली खेप में पहुंची वैक्सीन की डोज भी हमारे पास रखी हैं।
आशिष मान, जिला वैक्सीनेशन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed