फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Second action of CM Flying in 25 days, 36 domestic gas cylinders seized from pipe factory in charkhi dadri, two arrested

25 दिन में मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की दूसरी कार्रवाई, पाइप फैक्टरी से 36 घरेलू गैस सिलिंडर किए जब्त, दो गिरफ्तार

Wed, 14 Jul 2021 12:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Second action of CM Flying in 25 days, 36 domestic gas cylinders seized from pipe factory in charkhi dadri, two arrested
चरखी दादरी। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने गुप्त सूचना के आधार पर जिले में एक पाइप फैक्टरी से 36 घरेलू गैस सिलिंडर जब्त किए हैं। इस दौरान मौके पर मौजूद सदर थाना पुलिस टीम ने दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ केस दर्ज किया है। पिछले 25 दिनों में जिले के अंदर मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की यह दूसरी कार्रवाई है। इससे पहले घी डेयरियों पर टीम ने दबिश देकर सैंपल भरवाए थे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री उड़नदस्ता को गुप्त सूचना मिली थी जिले के रावलधी बाईपास स्थित एक पाइप फैक्टरी में काफी घेरलू गैस सिलिंडर रखे हुए हैं। टीम को सूचना मिली कि गैस सिलिंडर से भरी एक पिकअप कुछ देर पहले ही उक्त फैक्टरी के अंदर गई है। इस आधार पर एसआई अनूप और राजबीर के नेतृत्व में मुख्यमंत्री उड़नदस्ता चरखी दादरी पहुंचा। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता ने कार्रवाई के लिए खाद्य पूर्ति एवं नियंत्रक विभाग के दो अधिकारियों समेत सदर थाना पुलिस टीम को अपने साथ लिया और इसके बाद दोपहर बाद 3 बजे फैक्टरी में दबिश दी। टीम जब फैक्टरी में पहुंची, उस समय पिकअप से सिलिंडर उतारे जा रहे थे। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता और पुलिस टीम के वहां दबिश देते ही हड़कंप मच गया। हालांकि अंदर प्रवेश करते ही पुलिस टीम ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि उक्त दोनों लोग सिलिंडरों से भरी पिकअप लेकर वहां पहुंचे थे। टीम ने जब गिनती की तो वहां से 36 घरेलू गैस सिलिंडर मिले। खाद्य पूर्ति एवं नियंत्रक विभाग के निरीक्षक कृष्ण कुमार और उप निरीक्षक रविंद्र कुमार ने गैस सिलिंडर की जांच की और उन्हें जब्त कर लिया। यह कार्रवाई करीब शाम साढ़े चार बजे तक जारी रही। आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने सदर थाना पुलिस को शिकायत दी, जिसके आधार पर कॉमर्शियल कॉमोडिटी एक्ट के तहत सदर थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

मोटरों के पाइप बनाने की है फैक्टरी
जिस फैक्टरी में मुख्यमंत्री उड़नदस्ता ने दबिश दी है, वहां प्लास्टिक की नलकी तैयार की जाती है। ऐसे में वहां घरेलू गैस सिलिंडर का स्टॉक समझ से परे हैं। खाद्य पूर्ति एवं नियंत्रक विभाग के अधिकारी ने बताया की कॉमर्शिलय प्रतिष्ठान या फैक्टरी में घरेलू गैस सिलिंडरों का इस्तेमाल नियमों के खिलाफ है और ऐसा करते पकड़े जाने पर कार्रवाई का प्रावधान है। वहीं, एकसाथ इतने घरेलू गैस सिलिंडर एक ही जगह मिलना भी कई सवाल खड़े कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले मिलावटी और सस्ता घी बिकने की सूचना पर दी थी दबिश
इससे पहले गत 17 जून को भी मुख्यमंत्री उड़नदस्ता न्रे जिले में दबिश दी थी। उस दौरान फूड सेफ्टी ऑफिसर के साथ मिलकर तीन डेयरियों पर पहुंचकर देसी और वनस्पति घी के सैंपल लिए गए थे। उस दौरान टीम को इन डेयरियों और सस्ता और मिलावटी घी बिकने की सूचना मिली थी।

गुप्त सूचना के आधार पर हमने खाद्य पूर्ति एवं नियंत्रक विभाग समेत सदर थाना पुलिस टीम के साथ फैक्टरी में दबिश दी थी। वहां हमें 36 घरेलू गैस सिलिंडर बरामद हुए। इस संबंध में पुलिस को कार्रवाई के लिए शिकायत दे दी गई है।
अनूप सिंह, एसआई, मुख्यमंत्री उड़नदस्ता
पुलिस ने मौके से आशीष व संजय को गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ कॉमर्शियल कॉमोडिटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच हमने शुरू कर दी है।
बीर सिंह, सदर थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed