{"_id":"67460b02fb32632d3e07facb","slug":"second-accused-of-shooting-at-youth-arrested-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1003-126888-2024-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: युवक पर गोली चलाने का दूसरा आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: युवक पर गोली चलाने का दूसरा आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
बौंदकलां। गांव मिसरी में युवक पर गोली चलाने के मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मिसरी निवासी साहिल के रूप में हुई है। पुलिस आरोपी से मामले के संबंध में पूछताछ कर रही है जबकि इससे पहले भी एक आरोपी की गिरफ्तारी हो चुकी है।
पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि बौंदकलां पुलिस थाने में फायरिंग करने की शिकायत मिली थी। इसमें मिसरी निवासी मोहित ने बताया कि 4 नवंबर शाम को वह अपने घर के पास पहुंचा तो पीछे एक किसी ने उसे आवाज दी। जब उसने पीछे देखा तो बाइक सवार गांव निवासी रोहित उर्फ गुल्लू ने अवैध हथियार से गोली चला दी। गोली उसके दाहिने हाथ में लगी और बाद में अमन खन्ना ने भी उसके पैर में एक गोली मारी। घायल ने बताया कि बाइक पर रोहित के अलावा अमन खन्ना व नकाबपोश युवक था।
बाद में आरोपी उसे धमकी देकर चले गए। घायल होने पर उसके दोस्त उसे दादरी लेकर गए और वहां से चिकित्सकों ने उसे पीजीआई रेफर कर दिया। मोहित ने बताया कि दो दिन पहले बस अड्डे पर उसकी अंकित उर्फ खोटा के साथ कहासुनी हुई थी और उसने जान से मारने की धमकी दी थी। घटना से पहले रिंकू उर्फ काला ने घर के बाहर कई चक्कर लगाए। इस मामले में पुलिस 20 नवंबर को मिसरी निवासी रोहित उर्फ कालू को गिरफ्तार कर वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद की थी।
विज्ञापन
फोटो - 15
पुलिस गिरफ्त में गोली चलाने का आरोपी। स्रोत: पुलिस विभाग