फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Second accused of conducting Air Force online paper solve arrested, on remand for three days

एयरफोर्स के ऑनलाइन पेपर को साल्व कराने का एक और आरोपी गिरफ्तार, तीन दिन के रिमांड पर

Sat, 12 Oct 2019 12:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चरखी दादरी (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चरखी दादरी (पंजाब) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Sat, 12 Oct 2019 12:44 AM IST
विज्ञापन
Second accused of conducting Air Force online paper solve arrested, on remand for three days
पुलिस गिरफ्त में एयरफोर्स परीक्षा का पेपर साल्व कराने का आरोपी भूपेंद्र। - फोटो : अमर उजाला

साइट हैक कर एयरफोर्स का ऑनलाइन पेपर साल्व कराने वाले गिरोह से जुड़े दूसरे युवक को बाढड़ा थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी भूपेंद्र डालनवास गांव का रहने वाला है और उसे कारी गांव से वीरवार शाम गिरफ्तार किया गया। शुक्रवार सुबह पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए तीन के रिमांड पर लिया है। मामले के एक आरोपी सन्नी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। मामले के मुख्य आरोपी रोहतक निवासी जितेंद्र सिवाच और जींद निवासी सोनू अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं।

विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता संदीप पिलानिया ने बताया कि आरोपी भूपेंद्र भी पेपर साल्व मामले का आरोपी है। गत एक अक्तूबर को गिरफ्तार आरोपी सन्नी ने पुलिस के सामने उसके नाम का खुलासा किया था। इसके बाद से ही पुलिस को उसकी तलाश थी। वीरवार शाम पुलिस को सूचना मिली कि भूपेंद्र कारी गांव में मौजूद है। इसके बाद बाढड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरोह के मास्टरमाइंड जितेंद्र सिवाच और सोनू की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयासरत है। उनकी गिरफ्तारी के प्रयास में पुलिस की तीन टीमें जुटी हुई हैं। जितेंद्र व सोनू की गिरफ्तारी के लिए पुलिस आधा दर्जन से अधिक जगहों पर दबिश दे चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
गत 22 सितंबर को एयरफोर्स एयरमैन की परीक्षा आयोजित हुई थी। दादरी सीआईए को गुप्त सूचना मिली थी कि सात-आठ लोग बाढड़ा उपमंडल की तोता की ढाणी स्थित एक मकान की ऊपरी मंजिल पर बने कमरे में बैठकर ऑनलाइन पेपर साल्व करवा रहे हैं। सीआईए टीम के मौके पर पहुंचने से पहले ही सभी आरोपी तीन गाड़ियों में बैठकर फरार हो गए थे।


पुलिस ने मौके से चार लैपटॉप, एक मोबाइल, दो रजिस्टर और वाईफाई एंटीना बरामद किया था। पुलिस ने इस संबंध में डोहकी निवासी सन्नी सहित अन्य के खिलाफ बाढड़ा थाने में केस दर्ज किया था। गत एक अक्तूबर को पुलिस ने सन्नी को बाढड़ा से गिरफ्तार कर लिया था और उसे कोर्ट से चार दिन के रिमांड पर लिया था। रिमांड के दौरान सन्नी ने गिरोह में शामिल कई लोगों के नाम पुलिस के सामने उजागर किए थे, जिनमें डालनवास निवासी भूपेंद्र भी शामिल था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed