फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Second accused arrested in the firing case in village Misri in Dadri, the incident happened on November 4

Dadri: गांव मिसरी में गोली चलाने मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार, चार नवंबर को हुई थी घटना

Tue, 26 Nov 2024 02:21 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 26 Nov 2024 02:21 PM IST
सार

घायल ने बताया कि वह बचाव के लिए चिल्लाते हुए घर में घुस गया। शोर सुनकर उसके दोस्त बलराम व सचिन ने छत से देखा तो बाइक पर रोहित के अलावा अमन खन्ना व नकाबपोश युवक था। 

विज्ञापन
Second accused arrested in the firing case in village Misri in Dadri, the incident happened on November 4
दादरी पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

चरखी-दादरी में गांव मिसरी में गोली चलाने मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मिसरी निवासी साहिल के रूप में हुई है। पुलिस आरोपी से मामले से संबंधित पूछताछ कर रही है।  पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 5 नवंबर को बौंदकलां पुलिस थाने में फायरिंग करने की शिकायत मिली थी। इसमें मिसरी निवासी मोहित ने बताया कि 4 नवंबर शाम को वह पशुओं के लिए चारा लेकर पुराने घर से नए घर में आया था।

विज्ञापन


जब नए घर के पास पहुंचा तो पीछे एक बाइक रुकी और किसी ने उसे आवाज दी। जब उसने पीछे देखा तो बाइक सवार गांव निवासी रोहित उर्फ गुल्लू ने अवैध हथियार से गोली चला दी। इसमें गोली उसके दाहिने हाथ में लगी और बाद में अमन खन्ना ने भी उसके पैर में एक गोली मारी। घायल ने बताया कि वह बचाव के लिए चिल्लाते हुए घर में घुस गया। शोर सुनकर उसके दोस्त बलराम व सचिन ने छत से देखा तो बाइक पर रोहित के अलावा अमन खन्ना व नकाबपोश युवक था। 
विज्ञापन


बाद में आरोपी उसे धमकी देकर चले गए। घायल होने पर उसके दोस्त उसे दादरी लेकर गए और वहां से चिकित्सकों ने उसे पीजीआई रेफर कर दिया। मोहित ने बताया कि दो दिन पहले बस अड्डे पर उसकी अंकित उर्फ खोटा के साथ कहासुनी हुई थी और उसने जान से मारने की धमकी दी थी। घटना से पहले रिंकू उर्फ काला ने घर के बाहर कई चक्कर लगाए। इस मामले में पुलिस 20 नवंबर को मिसरी निवासी रोहित उर्फ कालू को गिरफ्तार कर वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद की थी। अब 25 नवंबर को आरोपी साहिल को दबोचा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed