{"_id":"69710f671d6a2aa7680d7af8","slug":"second-accused-arrested-in-illegal-arms-recovery-case-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1009-150450-2026-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: अवैध हथियार बरामद करने के मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: अवैध हथियार बरामद करने के मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार
Wed, 21 Jan 2026 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Wed, 21 Jan 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिला पुलिस की टीम ने अवैध हथियार बरामद करने के मामले में दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी सत्य प्रकाश उर्फ नन्हे यादव उत्तर प्रदेश के एटा जिले के गांव नगला बक्शी का रहने वाला है। पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि 19 अगस्त 2025 को एसटीएफ बहादुरगढ़ की टीम ने उत्तर प्रदेश के एटा जिले के गांव ताजपुर अद्धा निवासी हिमांशु राठौड़ को दादरी की चंपापुरी कॉलोनी से एक अवैध देसी पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया था। आरोपी से एक देसी पिस्तौल व बाइक बरामद की गई थी। जिस पर उसके खिलाफ शस्त्र अधिनियम की धारा के तहत सिटी पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
पूछताछ के दौरान आरोपी हिमांशु राठौड़ ने पुलिस को बताया था कि उसने यह पिस्तौल नन्हे यादव निवासी नंगला बक्शी जिला एटा, उत्तर प्रदेश से खरीदी थी। दादरी सिटी पुलिस थाने में तैनात हेड कांस्टेबल दीपक ने मंगलवार को सह आरोपी सत्य प्रकाश उर्फ नन्हे यादव को गिरफ्तार किया। पूछताछ के लिए उसे दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ की जा रही है।