{"_id":"68150d4fe06beb687400fa1d","slug":"second-accused-arrested-for-recovery-of-205-grams-of-hashish-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-136302-2025-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: 205 ग्राम चरस बरामदगी का दूसरा आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: 205 ग्राम चरस बरामदगी का दूसरा आरोपी गिरफ्तार
Fri, 02 May 2025 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Fri, 02 May 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
बौंदकलां। दादरी सीआईए ने 205 ग्राम चरस बरामदगी मामले में दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी नसीब अली भिवानी के दादरी गेट का रहने वाला है। उसी ने उमरावत निवासी नसीब उर्फ भगत को चरस की चरस दी थी। पूछताछ के लिए कोर्ट ने उसका पुलिस रिमांड मंजूर किया है।
पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि मंगलवार को सीआईए टीम ले सांवड़ के हिंडोल मोड़ पर भिवानी के उमरावत निवासी मादक पदार्थ तस्कर नसीब उर्फ भगत को 205 ग्राम चरस समेत पकड़ा था। बरामद चरस व मोटरसाइकिल को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर थाना बौंदकलां पुलिस थाने में केस दर्ज कराया था।
वहीं, आरोपी नसीब उर्फ भगत को पुलिस ने कोर्ट से रिमांड पर लिया और गहनता से पूछताछ की। इस दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि वह चरस भिवानी के दादरी गेट निवासी नसीब अली से खरीदकर लाया था। इसके बाद पुलिस ने नसीब अली को गिरफ्तार कर लिया और शुक्रवार को उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड मांगा। कोर्ट के रिमांड मंजूर करने के बाद पुलिस ने उससे पूछताछ शुरू कर दी है।