फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Second accused arrested for extorting Rs 37 lakh in the name of clerk and recruitment in Haryana Police

Charkhi Dadri News: क्लर्क और हरियाणा पुलिस में भर्ती करवाने के नाम पर 37 लाख रुपये ऐंठने का दूसरा आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Dec 2023 10:56 PM IST
विज्ञापन
Second accused arrested for extorting Rs 37 lakh in the name of clerk and recruitment in Haryana Police
चरखी दादरी। तीन युवकों को क्लर्क और हरियाणा पुलिस में भर्ती करवाने का झांसा देकर 37 लाख रुपये ऐंठने के मामले में दादरी आर्थिक अपराध शाखा की टीम ने दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान यमुनानगर निवासी रविकांत पुत्र केहर सिंह के रूप में हुई है। उससे पहले दादरी पुलिस टीम इस मामले में एक आरोपी एवं सेना के जवान को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि फतेहगढ़ निवासी राजकपूर ने एसपी कार्यालय में एक शिकायत दी थी। शिकायतकर्ता ने बताया था कि वो भारतीय सेना में कार्यरत है। उसके साथ पंजाब के डेराबस्सी निवासी निर्मल सिंह भी नौकरी करता था। राजकपूर का तबादला हिसार डिपो का हो गया लेकिन निर्मल सिंह पंजाब स्थित दप्पर डिपो में ही तैनात रहा। राजकपूर के अनुसार उसने कई बार उससे कहा कि तेरे रिश्तेदार को क्लर्क या हरियाणा पुलिस में भर्ती करवा सकता है। उसके परिचित यमुनानगर निवासी रविकांत ये काम करवाता है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता के अनुसार इसके बाद उसने अपने दो भांजों और जीजा के भाई की नौकरी के लिए उन्हें 1,50,000 रुपये का एक चेक व 7,50,000 रुपये नकद दे दिए। कुछ दिनों बाद क्लर्क व हरियाणा पुलिस का टेस्ट हुआ तो निर्मल सिंह का फोन आया कि पूरी रकम देने के बाद ही भर्ती का काम पूरा होगा। इस पर राजकपूर ने 16 लाख के चार चेक और साढ़े 12 लाख नकद आरोपियों को दे दिए। राजकपूर के अनुसार इसके बाद भी उसके दोनों भांजों और जीजा के भाई राजकुमार का कहीं भी चयन नहीं हुआ। आरोपियों ने तीस लाख के चेक दिए जो बाउंस हो गए। राजकपूर की शिकायत पर पुलिस ने इस संबंध में निर्मल सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मई में हुई थी आरोपी सैनिक की गिरफ्तारी
आर्थिक अपराध शाखा की टीम ने 20 मई 2023 को आरोपी निर्मल सिंह को गिरफ्तार किया था। 30 दिसंबर को पुलिस ने आरोपी रविकांत को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed