{"_id":"642db3dbd643409e6e0e2d00","slug":"se-asked-for-7-days-time-for-5-councilors-who-came-to-picket-charkhidadri-news-c-21-1-98902-2023-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: धरना देने पहुंचे 5 पार्षदों को एसई ने 7 दिन का समय मांग मनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: धरना देने पहुंचे 5 पार्षदों को एसई ने 7 दिन का समय मांग मनाया
विज्ञापन
जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय पहुंचे पार्षद एसई से मुलाकात करने के बाद बाहर आते हुए।
चरखी दादरी। सीसीआई (सीमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया) परिसर में शहर की सीवर लाइनों के पानी की निकासी अब तक बंद नहीं हुई है। इससे खफा पांच पार्षद बुधवार को जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय में धरना देने पहुंच गए। इन पार्षदों ने एसई विक्रम मोर से मुलाकात भी की और उन्हें बुधवार से धरने पर बैठने की चेतावनी दी।
इसके बाद एसई ने पार्षदों को आश्वस्त करते हुए कहा कि सीवर लाइनों का पानी सीसीआई परिसर में डालने के बजाय सीधे एसटीपी तक पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है। तीन दिन के अंदर पाइपलाइन डालने का काम शुरू हो जाएगा और एक सप्ताह में सीवर समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा। उनके आश्वासन से संतुष्ट होकर पार्षद लौट आए और सात दिन में काम पूरा न होने पर आठवें दिन उन्होंने खुद सीवर लाइनों का पानी बंद करने का ऐलान किया है।
बता दें कि जनस्वास्थ्य विभाग शहर की सीवर लाइनों के पानी का उठान कर रेलवे लाइनों के नीचे बने नाले के जरिये सीसीआई परिसर में डाल रहा है। यहां पिछले करीब तीन सालों से पानी डाला जा रहा है। 27 मार्च को सीसीआई परिसर में भरे पानी में डूबने से गांधी नगर निवासी राहुल की मौत हो गई थी। इसके बाद विभिन्न वार्डों के पार्षद यहां पहुंचे थे और पूर्व विधायक राजदीप फौगाट की मौजूदगी में उन्होंने डीसी प्रीति को मौके पर बुलाकर सीवर लाइनों के पानी की सीसीआई परिसर में निकासी बंद करने की मांग की थी। 28 मार्च को डीसी ने 7 दिन में यह मांग पूरी करने का आश्वासन दिया था। यह अल्टीमेटम पूरा होने के बाद बुधवार को पार्षद लामबंद होकर जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय में धरना देने पहुंचे।
विज्ञापन
- एसई साह्ब, हमारे साथ रेलवे रोड पर चलकर हाल देखो
पार्षदों ने एसई विक्रम मोर से कहा कि एसई साहब शहर की सीवर व्यवस्था का बुरा हाल है और शहरवासी बेहद परेशान हैं। बेपटरी व्यवस्था का जायजा लेना है तो हमारे साथ एकबार रेलवे रोड पर चलकर देखो। सड़क पर बदबूदार पानी भरने से राहगीरों का गुजरना और दुकानदारों का बैठना दूभर हो गया है।
- इन पार्षदों को एसई ने किया आश्वस्त
वार्ड-एक से पार्षद जय सिंह लांबा, वार्ड-दो से पार्षद प्रतिनिधि पप्पू दहिया, वार्ड-3 से पार्षद प्रतिनिधि जीतू, वार्ड- 19 से पार्षद अजय और वार्ड-21 से पार्षद प्रतिनिधि सत्यवान पहल जनस्वास्थ्य कार्यालय में धरना शुरू करने पहुंचे। धरने पर बैठने से पहले ही एसई विक्रम मोर ने उन्हें अपने पास बुलाया और सात दिन में सीवर लाइनों के पानी की निकासी सीसीआई परिसर में न करने का आश्वासन दिया।
- यूं किया जाएगा समाधान
एसई विक्रम मोर ने पार्षदों को बताया कि सीवर लाइनों का पानी सीसीआई परिसर में न डालकर इसे सीधे समसपुर एसटीपी तक पहुंचाया जाएगा। इसके लिए करीब 3 किलोमीटर लंबी लाइन डाली जाएगी। इस लाइन के जरिये ही पानी आगे पहुंचेगा। इससे सीवर व्यवस्था में भी सुधार होगा। वर्जन:
जल्द ही समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा। एसई साहब ने भी बुधवार को पार्षदों को ये ही आश्वासन दिया है। वैकल्पिक व्यवस्था करने की कवायद शुरू कर दी गई है और करीब तीन किलोमीटर लंबी लाइन डालकर समस्या का समाधान किया जाएगा।
-रमेशचंद्र गौड़, एक्सईएन, जनस्वास्थ्य विभाग