{"_id":"665e187fb5f63b2b7b08a234","slug":"scouts-from-government-schools-participated-in-the-training-camp-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1011-118494-2024-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: जोखिम भरे रास्तों को निडरता से पार कर विद्यार्थियों ने दिखाया साहस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: जोखिम भरे रास्तों को निडरता से पार कर विद्यार्थियों ने दिखाया साहस
विज्ञापन
चरखी दादरी। हिमाचल प्रदेश के शिमला में आयोजित राज्य पुरस्कार ट्रेनिंग शिविर के तीसरे चरण में विभिन्न सरकारी स्कूलों के स्काउट्स ने भाग लिया। दल का नेतृत्व स्काउट मास्टर प्रीतम सिंह व अशोक सांगवान पीटीआई ने किया।
शिविर की अध्यक्षता स्टेट ट्रेनिंग कमिश्नर लक्ष्मी कांत वर्मा ने की। प्रीतम सिंह ने बताया कि शिविर से तारा देवी मंदिर तक 12 किलोमीटर की ट्रेकिंग के दौरान विद्यार्थियों ने प्रकृति के विभिन्न जीव व पादप प्रजातियों को देखा और उनकी जानकारी ली। विद्यार्थियों ने जोखिम भरे रास्तों को निडरता व सावधानीपूर्वक पार कर साहस दिखाया। स्काउट यश व वतन ने अपने दल का सफल नेतृत्व किया।
इस दौरान सीनियर सेकेंडरी स्कूल आदमपुर से अशोक कुमार पीटीआई, राजकीय माध्यमिक विद्यालय कारी दास से प्रीतम सिंह, राजकीय हाई स्कूल मिसरी से रविंद्र कुमार, माॅडल संस्कृति स्कूल दादरी से दीनदयाल, सीनियर सेकेंडरी स्कूल हड़ौदी से अमरपाल ने अपने स्कूल के विद्यार्थियों के साथ हिस्सा लिया।
विज्ञापन
चार धाम यात्रियों के लिए उत्तराखंड सरकार ने शुरू की ई-स्वास्थ्य धाम एप
चरखी दादरी। उत्तराखंड सरकार ने चार धाम यात्रा पर आने वाले तीर्थ यात्रियों की स्वास्थ्य देखभाल और निगरानी प्रणाली में सुधार के लिए पहल करते हुए ई-स्वास्थ्य धाम एप शुरू की है। इस एप का उद्देश्य तीर्थ यात्रियों की यात्रा के दौरान उनकी स्वास्थ्य स्थिति को ट्रैक करते हुए उनकी सुगम यात्रा सुनिश्चित करना है।
सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि एप की प्रमुख विशेषता है कि यह तीर्थ यात्रियों की स्वास्थ्य स्थिति को निरंतर ट्रैक करेगा। इससे किसी भी आपातकालीन स्थिति में तत्काल सहायता प्रदान की जा सकेगी। प्रत्येक तीर्थयात्री को इस एप पर पंजीकरण कर और अपना मेडिकल रिकॉर्ड अपलोड करना आवश्यक है। इससे चिकित्सा टीम को तीर्थ यात्रियों के स्वास्थ्य की जानकारी पहले से ही उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर ऑनसाइट स्वास्थ्य स्क्रीनिंग की व्यवस्था की गई है।