फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Scooty rider mother and son injured in car collision

कार की टक्कर से स्कूटी सवार मां- बेटा घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Sep 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Scooty rider mother and son injured in car collision
चरखी दादरी। महेंद्रगढ़ चौक के समीप एक तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में घसोला निवासी स्कूटी सवार महिला और उसका बेटा घायल हो गया। पुलिस ने घायल पक्ष के बयान पर आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घायल महिला ने पुलिस को कार का नंबर भी बताया है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में घसोला निवासी बबली ने बताया कि वो दादरी के घिकाड़ा रोड स्थित सीएसडी कैंटीन में कार्यरत है। सोमवार सुबह वो अपने बेटे सचिन के साथ स्कूटी पर सवार होकर दादरी ड्यूटी पर आ रही थी। महेंद्रगढ़ रोड चौक क्रॉस करते ही उनकी स्कूटी को एक कार ने टक्कर मार दी। हादसे में बबली और उसका बेटा सचिन घायल हो गया।
विज्ञापन

राहगीरों ने हादसे की सूचना उनके परिजनों को दी। इसके बाद घायल के परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे की सूचना मिलने के बाद सिटी थाना पुलिस टीम सिविल अस्पताल पहुंची और घायल बबली के बयान दर्ज कर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। घायल के बेटे सचिन ने बताया कि कार ने पीछे से उनकी स्कूटी को टक्कर मारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed