फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Scooty collides with tree, death of retired Naib Subedar

पेड़ से टकराई स्कूटी, सेवानिवृत्त नायब सूबेदार की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Scooty collides with tree, death of retired Naib Subedar
पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में कागज तैयार करता पुलिस कर्मचारी। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। हड़ोदी और कालूवाला के बीच संदिग्ध परिस्थितियों में एक स्कूटी पेड़ से टकरा गई। हादसे में स्कूटी सवार हड़ोदी निवासी सेवानिवृत्त नायब सूबेदार की मौत हो गई। बाढड़ा पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम मंगलवार सुबह दादरी सिविल अस्पताल में करवाया। पुलिस ने इस संबंध में इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है। कयास लगाए जा रहे हैं कि स्कूटी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार हड़ोदी निवासी सूरत सिंह (78) सोमवार को स्कूटी पर सवार होकर किसी काम से भिवानी गया था। वहां काम निपटाने के बाद वह वापस अपने घर आ रहा था। जब वह हड़ोदी व कालूवाला के बीच स्थित मोड़ पर पहुंचा तो संदिग्ध परिस्थितियों में स्कूटी पेड़ से टकरा गई। हादसे में सूरत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलावस्था में उपचार के लिए उसे सिविल अस्पताल लाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, मामले की सूचना मिलते ही बाढड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। मंगलवार सुबह पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक के भतीजे सोमबीर ने बताया कि उसका ताऊ सूरत सिंह 1991 में नायब सूबेदार के पद से रिटायर्ड हुए थे। उनके दो लड़के हैं।
विज्ञापन

शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। मृतक के भतीजे के बयान पर इस मामले में इत्तफाकिया मौत संबंधी कार्रवाई की गई है। - भीम सिंह, सब इंस्पेक्टर एवं जांच अधिकारी, अटेला कलां चौकी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed