फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Science quiz competition 'Science Brainiac Battle' organized

Charkhi Dadri News: साइंस ब्रेनियाक बैटल में टीम अरस्तू बनी विजेता

Sat, 28 Dec 2024 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 28 Dec 2024 12:58 AM IST
विज्ञापन
Science quiz competition 'Science Brainiac Battle' organized
एचडी स्कूल में आयोजित प्रश्नोत्तरी के विजेताओं को सम्मानित करते शिक्षक।
चरखी दादरी। बिरोहड़ गांव स्थित एचडी पब्लिक स्कूल में विज्ञान क्विज प्रतियोगिता ‘साइंस ब्रेनियाक बेटल’ का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्रों ने विज्ञान के क्षेत्र में अपनी जानकारी और प्रतिभा का प्रदर्शन किया। स्पर्धा में लुई पास्चर, चार्ल्स डार्विन, आइजैक न्यूटन और अरस्तु टीम ने भाग लिया।
विज्ञापन

टीम अरस्तु ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया और स्नेहा, भव्या, यशवर्धन व वंश इसका हिस्सा रहे। रनरअप का पुरस्कार टीम लुई पास्चर ने प्राप्त किया और हैप्पी, आंचल, मानवी और नव्या इसमें शामिल रहे। कार्यक्रम का आयोजन स्कूल के विज्ञान संकाय की देखरेख में किया गया। आयोजन में मुख्य भूमिका निभाने वाले शिक्षकों में सोनिका फोगाट और जय का विशेष योगदान रहा। इससे पहले प्राचार्य नमितादास ने स्पर्धा का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को भी श्रद्धांजलि दी गई। आयोजन के समापन पर प्राचार्य नमितादास व उप प्राचार्य नवीन सनसनवाल ने विजेता और रनरअप टीम सम्मानित किया। विद्यालय के निदेशक बलराज फोगाट ने भी छात्रों और शिक्षकों को उनके प्रयासों के लिए बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed