{"_id":"669b0d0d64f756e19a081ff4","slug":"science-laboratory-ready-in-government-school-pantawas-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-120673-2024-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: राजकीय स्कूल पैंतावास में विज्ञान प्रयोगशाला तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: राजकीय स्कूल पैंतावास में विज्ञान प्रयोगशाला तैयार
Sat, 20 Jul 2024 06:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 20 Jul 2024 06:34 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिले के राजकीय स्कूलों में शैक्षिक आधारभूत ढांचा सुधारा जा रहा है। इसलिए गांव पैंतावास कलां स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में भौतिकी, जीव विज्ञान और रसायन विज्ञान की प्रयोगशाला बनाई जा चुकी है। इनके निर्माण पर 31 लाख रुपये का बजट खर्च हुआ है। अब इन प्रयोगशाला में विद्यार्थी विज्ञान का विषय का प्रायोगिक ज्ञान प्राप्त कर सकेंगे।
शिक्षा विभाग ने झाेझू खुर्द राजकीय स्कूल में चार नए कमरों का निर्माण कार्य भी पूरा कर लिया है। इस प्राेजेक्ट पर 28 लाख रुपये का बजट खर्च किया गया है। गांव झींझर स्थित राजकीय स्कूल का भवन जर्जर हो गया था। अब इसे सुधारा जा रहा है। इस स्कूल का 80 प्रतिशत भवन नया बनाया जा रहा है।
गांव इमलोटा राजकीय माध्यमिक विद्यालय भवन निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया जारी है। इस स्कूल भवन निर्माण पर 3.15 करोड़ का बजट खर्च होना है। शहर स्थित शहीद दलबीर सिंह राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल निर्माण पर 12 करोड़ आठ लाख का बजट खर्च होना है। इस स्कूल भवन को तोड़कर नया बनाया जा रहा है। इस स्कूल का निर्माण हरियाणा पुलिस हाउसिंग कॉरपाेरेशन कराएगा। निविदा प्रक्रिया पूरी होते ही निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
- सभी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में प्रयोगशाला बनाने की योजना
शिक्षा विभाग की योजना है कि सभी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में विज्ञान की प्रयोगशालाएं बनाई जाएं ताकि विज्ञान विषय के प्रति विद्यार्थियों का रुझान बढ़ सके। विज्ञान और गणित विषयों का व्यावहारिक ज्ञान होना विद्यार्थियों के लिए जरूरी माना गया है।
पैतावास कलां स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में भौतिकी, जीव विज्ञान और रसायन विज्ञान की प्रयोगशाला बनकर तैयार हो गई है। इनके निर्माण पर 31 लाख रुपये का बजट खर्च हुआ है। शहीद दलबीर सिंह राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल निर्माण पर 12.8 करोड़ रुपये का बजट खर्च होना है। झींझर स्कूल का भवन निर्माण कार्य किया जा रहा है। - जयवीर सिंह, एसडीओ तकनीकी (शिक्षा विभाग), चरखी दादरी।