फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   science exhibition from today

Charkhi Dadri News: खंडस्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में आज से विद्यार्थी दिखाएंगे अपनी प्रतिभाि

Mon, 14 Oct 2024 04:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 14 Oct 2024 04:27 AM IST
विज्ञापन
science exhibition from today
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। जिले में सोमवार से खंडस्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी। इसके बाद जिलास्तरीय स्पर्धा होगी। इसमें खंडस्तर पर चयनित विद्यार्थी ही अपने स्कूल व खंड का प्रतिनिधित्व कर पाएंगे। दादरी खंड में जिला शिक्षा अधिकारी कृष्णा फोगाट के निर्देशानुसार प्रदर्शनी की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
जिला विज्ञान विशेषज्ञ वीनू शर्मा ने बताया कि शिक्षा विभाग की ओर से विद्यार्थियों की विज्ञान व गणित विषय में रुचि बढ़ाने के लिए वैज्ञानिक प्रदर्शनी आयोजित की जा रही है। जिले में पहली खंडस्तरीय स्पर्धा दादरी व झोझूकलां खंड के लिए आयोजित की जाएगी। यह स्पर्धा 14 अक्तूबर को शहर के राजकीय कन्या विद्यालय में होगी। इसमें दोनों खंडों के विद्यार्थी भाग ले सकेंगे।
विज्ञापन

इसके बाद 15 अक्तूबर को राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल में बौंद खंड की स्पर्धा आयोजित की जाएगी। 16 अक्तूबर को बाढड़ा के राजकीय कन्या विद्यालय में खंड स्तरीय स्पर्धा होगी। इसमें विद्यार्थी अपने मॉडल प्रस्तुत करेंगे। उन्हाेंने बताया कि प्रदर्शनी की मुख्य थीम उज्ज्वल भविष्य के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन थीम पर बनाएंगे मॉडल : प्रदर्शनी के लिए कुछ थीम रखी गई हैं, जिनमें भोजन, स्वास्थ्य और स्वच्छता, परिवहन और संचार, प्राकृतिक खेती, आपदा प्रबंधन, गणितीय मॉडलिंग और कंप्यूटेशनल सोच, अपशिष्ट प्रबंधन, संसाधन प्रबंधन आदि शामिल हैं। प्रदर्शनी के दौरान विद्यार्थियों को इन थीम पर मॉडल बनाने होंगे। इसमें विजेता रहने वाले प्रतिभागियों को जिलास्तरीय स्पर्धा में अपना हुनर दिखाने का मौका मिलेगा। डीईओ ने जिले में विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए सभी डीएसएस को जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed