फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Schools reached for practice even on holidays

Charkhi Dadri News: छुट्टी के दिन भी अभ्यास के लिए पहुंचे स्कूल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Schools reached for practice even on holidays
गुरुकुल में सूर्य नमस्कार का अभ्यास करते साधक।
चरखी दादरी। जिलास्तरीय गणतंत्र दिवस के लिए सभी शिक्षण संस्थानों में तैयारियां चल रही हैं। इसमें विद्यार्थी अपने स्कूल का प्रतिनिधित्व करने के लिए पूरे जोश व उत्साह से गतिविधियों की तैयारी करने में जुटे हुए हैं। रविवार को स्कूल में अवकाश होने के बाद भी विद्यार्थी स्कूल आए और अपनी गतिविधि की तैयारी की।
विज्ञापन




गौरतलब है कि जिला प्रशासन की ओर से जिला स्तरीय गणतंत्र कार्यक्रम के लिए 20 जनवरी को श्रेष्ठ प्रस्तुतियों का चयन किया जाएगा। इसके सभी स्कूलों में प्रतिभागी अपनी प्रतिभा को निखारने में लगे हुए हैं। इसके लिए स्कूलों में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, विभिन्न राज्यों की संस्कृति, पढ़ाई की महत्ता, पर्यावरण संरक्षण और अन्य कई प्रकार की थीम पर अपनी प्रस्तुति तैयार कर रहे हैं। सभी तैयारी के लिए अपने स्कूल पहुंचे और अपने साथियों के साथ शिक्षकों के मार्गदर्शन में अभ्यास किया। स्कूलों में अपने स्तर पर भी कार्यक्रम होने हैं और इसके लिए भी विद्यार्थियों को नाटक, भाषण, कविताएं, देशभक्ति गीत आदि की तैयारी करवा रहे हैं। इस बार शिक्षा व आयुष विभाग की ओर से संयुक्त रूप से आर्य गुरुकुल के साधकों का चयन किया गया है। इसमें करीब 30 साधक सामूहिक सूर्य नमस्कार की प्रस्तुति देंगे। इसके अलावा पिरामिड व अन्य योग गतिविधियाें की प्रस्तुति भी देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed