फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Schools opened on winter Hollyday in Charkhi Dadari

अवकाश के दिन निजी संचालकों ने खोले स्कूल, बच्चों को परेशानी

Mon, 30 Dec 2019 11:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
Schools opened on winter Hollyday in Charkhi Dadari
सोमवार को कड़ाके की ठंड के बीच बस का इंतजार करते बच्चे। - फोटो : CharkhiDadri
ठंड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए प्रदेश सरकार ने भले ही दो दिन का सरकारी अवकाश घोषित किया हो, लेकिन निजी स्कूल संचालकों ने कक्षाएं लगाकर आदेशों की धज्जियां उड़ाई हैं। पिछले एक सप्ताह के अंदर तीसरी दफा सरकार के आदेशों की निजी स्कूल संचालकों ने अवहेलना की है। स्कूल संचालकों की मनमानी के चलते बच्चों को कड़कड़ाती ठंड के बीच स्कूल पहुंचना पड़ा। ये सब जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग के अधिकारियों के नाक के नीचे हुआ। इसके बावजूद कोई ठोस कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई।
विज्ञापन

प्रदेश में पड़ रही कड़ाके की ठंड के बीच रविवार को सीएम मनोहर लाल ने राज्य के सभी सरकारी और गैर सरकारी विद्यालयों में 30 दिसंबर से एक जनवरी तक दो दिन का अवकाश करने की घोषणा की थी। इसके बाद 15 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश आरंभ हो जाएंगे। लेकिन सोमवार को न्यूनतम तीन डिग्री तापमान में भी बौंद खंड के अलावा दादरी और बाढड़ा ब्लॉक के गांवों में निजी स्कूल खुले रहे।
विज्ञापन

बता दें कि इससे पहले प्रदेश सरकार ने 26 दिसंबर को भी अवकाश घोषित किया था। क्षेत्र के निजी स्कूलों ने क्रिसमस दिवस और 26 दिसंबर को भी स्कूल खोले थे। बीईओ के संज्ञान में मामला आने के बाद क्षेत्र के 12 निजी स्कूलों से नोटिस जारी करके जवाब देने के लिए कहा गया था। वहीं, बढ़ती ठंड के चलते प्रदेश के सभी स्कूलों में एक जनवरी से 15 जनवरी तक अवकाश घोषित किया गया है। लेकिन इससे पहले पारा गिरने से बढ़ी ठंड को देखकर सरकार ने शीतकालीन अवकाश से पहले दो दिन और स्कूलों की छुट्टियां करने की घोषणा की थी। पिछले दो बार की तरह ही इस बार भी स्कूल संचालकों ने आदेशों की धज्जियां उड़ाईं और शिक्षा विभाग के अधिकारी इस पर मौन रहे। सोमवार को तीन डिग्री तापमान में भी कई स्कूलों ने कक्षाएं लगाई गईं। वहीं, सरकारी स्कूलों के बच्चों के पास अवकाश की कोई सूचना नहीं होने पर ठंड के बीच विद्यार्थियों को स्कूल पहुंचना पड़ा। हालांकि यहां आने के बाद छुट्टी की सूचना पाकर छात्र घर लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आदेशों का पालन नहीं होने पर होगी कड़ी कार्रवाई : डीईओ
जिला शिक्षा अधिकारी रामअवतार शर्मा ने बताया कि बढ़ती ठंड के चलते शिक्षा विभाग ने दो दिन पहले ही अवकाश घोषित कर दिए हैं। जिले के सभी निजी व सरकारी स्कूलों में 15 जनवरी तक अवकाश रहेगा। आदेशों की कोई निजी स्कूल पालना नहीं करता है तो कड़ी कार्रवाई होगी। शिक्षा विभाग द्वारा कड़ी कार्रवाई किए जाने का आदेश मिल चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed