फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   School locked due to shortage of teachers

Charkhi Dadri News: शिक्षकों की कमी पर स्कूल को जड़ा ताला

Wed, 19 Jul 2023 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 19 Jul 2023 01:36 AM IST
विज्ञापन
School locked due to shortage of teachers
गांव श्यामकलां में राजकीय स्कूल को ताला जड़ने के बाद गेट के बाहर मौजूद ग्रामीण व छात्र। 
बाढड़ा। गांव श्यामकलां में ग्रामीणों ने स्कूल में शिक्षकों की कमी व भवन निर्माण में लापरवाही बरतने पर रोष प्रकट करते हुए मुख्य द्वार पर ताला जड़ दिया। इसके बाद बीईओ जलकरण ने ग्रामीणों से फोन पर बात की और समझाकर शांत किया। ग्रामीणों ने चार दिन में समस्याओं का समाधान न होने पर शिक्षा विभाग और प्रशासन को आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

इससे पहले मंगलवार को सरपंच रमेश की अध्यक्षता में ग्रामीणों ने बैठक की। विद्यालय परिसर में आयोजित बैठक में शिक्षकों की कमी पर रोष जताया गया। स्कूल मुखिया समेत अंग्रेजी, हिंदी, सामाजिक अध्ययन, कला विषयों शिक्षकों के पद रिक्त होने पर ग्रामीणों ने चिंता प्रकट की। सरपंच ने कहा कि विद्यालय के साथ उपेक्षापूर्ण व्यवहार किया जा रहा है, जिसे किसी सूरत में सहन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राजकीय स्कूल में शिक्षकों की कमी से पढ़ाई प्रभावित है, लेकिन शिक्षा विभाग व सरकार पर इसका कोई असर नहीं पड़ रहा। उन्होंने कहा कि राजकीय स्कूल में शिक्षकों के पद खाली होने के चलते मजबूरीवश अभिभावकों अपने बच्चों को प्राइवेट स्कूलों में पढ़ाने को विवश हैं। ग्रामीण सत्यवान, पूर्व सरपंच रामकिशन, अजय कुमार, संत श्यामकलां, पवन कुमार, संजय रविंद्र कुमार, डालूराम व अरविंद्र कुमार ने बताया कि विद्यालय में न तो शिक्षक हैं और न ही पर्याप्त भवन है। विद्यार्थियों की पढ़ाई चौपट हो रही है। ग्रामीणों ने कहा कि विद्यालय में एसएसए योजना के तहत छह कमरों का निर्माण कार्य शुरू किया गया था जो अब अधर में लटका हुआ है। बीईओ ने ग्रामीणों को समस्याओं का समाधान करवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed