फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Sarpanch post reserved for AC category in 30 out of 165 gram panchayats

165 ग्राम पंचायतों में से 30 में सरपंच पद एसी वर्ग के लिए आरक्षित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Sep 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Sarpanch post reserved for AC category in 30 out of 165 gram panchayats
चरखी दादरी। हरियाणा पंचायती राज अधिनियम के अंतर्गत दादरी जिले के चारों खंडों में अनुसूचित वर्ग के लिए ग्राम पंचायतों के सरपंच पद को आरक्षित कर दिया गया है। इनमें उन पंचायतों को चुना गया है, जहां अनुसूचित वर्ग की आबादी दस प्रतिशत से अधिक है। जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी अजीत सिंह ने यह जानकारी दी है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि खंड बाढड़ा में नौ पंचायतों के सरपंच पद को अनुसूचित वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। इनमें गांव हुई जीतपुरा, काकड़ौली हट्ठी, काकड़ौली हुक्मी, कारीदास, कारीधारणी, खोरड़ा, मांढी हरिया व सूरजगढ़ शामिल है। पंचायत हुई, काकड़ौली हट्ठी, कारीदास, खोरड़ा व सूरजगढ़ में सरपंच पद एससी वर्ग के पुुरुष और जीतपुरा, काकड़ौली हुक्मी, कारीधारणी व मांढी हरिया एससी महिला श्रेणी के लिए आरक्षित होगा। इसी प्रकार खंड बौंद में कमोद, मालकोस, मिसरी व नीमड़ी का सरपंच पद अनुसूचित वर्ग के लिए आरक्षित रहेगा। इनमें कमोद व मिसरी को पुरुष वर्ग और मालकोष व नीमड़ी के पद को महिला एससी वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है।
विज्ञापन

अजीत सिंह ने बताया कि चरखी दादरी खंड में नौ ग्राम पंचायतों के सरपंच पद को अनुसूचित वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। इनमें पुरुष वर्ग के लिए गांव अटेला, फतेहगढ़, नीमली, पातुवास व सांतौर और महिला एससी वर्ग के लिए गांव ढाणी फौगाट, नरसिंहवास, पैंतावास खुर्द व समसपुर को आरक्षित किया गया है। जिला के खंड झोझू में आठ गांवों के सरपंच पद को अनुसूचित वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। इनमें एससी पुरुष वर्ग के लिए गांव बालरोड, झोझू खुर्द, नौरंगाबास राजपूतान व टोडी और एससी महिला वर्ग के लिए गांव दगड़ौली, मंदौला, शीशवाला और ऊण के सरपंच पद को रिजर्व रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाढड़ा खंड में सबसे अधिक 48 तो झोझू में सबसे कम 24 पंचायतें
जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी ने बताया कि जिले में कुल 165 ग्राम पंचायतें हैं, जिनमें 30 पंचायतों के सरपंच पद को अनुसूचित वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। दादरी खंड में 46, झोझू में 47, बौंद में 24 और बाढड़ा ब्लॉक में 48 ग्राम पंचायतें हैं।

बीसी ए वर्ग के आरक्षण का ड्रा 28 व 29 को
बीसी ए वर्ग के लिए आरक्षण का ड्रा 28 व 29 सितंबर को निकाला जाएगा। जिला परिषद दादरी के 11 वार्डों में से वार्ड नंबर चार और दस को अनुसूचित वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। पंचायत समिति चेयरमैन पद दादरी में एससी वर्ग के लिए आरक्षित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed