फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Sanwad wins rugby football match

Charkhi Dadri News: रग्बी फुटबाल मैच में सांवड़ ने रावलधी को 14-10 से हराया

Fri, 31 May 2024 09:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 31 May 2024 09:41 PM IST
विज्ञापन
Sanwad wins rugby football match
चरखी दादरी के मैदान में मौजूद रग्बी फुटबाल की टीमें और एसोसिएशन पदाधिकारी। 
चरखी दादरी। शहर के रावलधी बाईपास स्थित शहीद भगत सिंह खेल अकेडमी में दो दिवसीय प्रथम जूनियर व सीनियर जिला रग्बी फुटबाल चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि जिला रग्बी फुटबाल एसोसिएशन प्रधान मेहरचंद एडवोकेट ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ उप-प्रधान ओमवीर महाराणा ने की।
विज्ञापन

जिला रग्बी संगठन के महासचिव कोच राजेश तक्षक ने बताया कि महिला वर्ग में सांवड़ ने रावलधी को 14-10 से, चरखी ने दादरी को 7-5 से हराया। फाइनल में सांवड़ ने चरखी को 24-19 के अंतर से हराकर चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन

वहीं, पुरुष वर्ग में दादरी ने आरपीएस स्कूल को 14-12 से और रावलधी ने हिंडोल को 20-17 के अंतर से पराजित कर फाइनल में जगह बनाई। अंत में रावलधी ने दादरी को 14-12 के अंतर से हराकर प्रतियोगिता अपने नाम की।
विज्ञापन
विज्ञापन

जयभगवान रावलधी ने बताया कि प्रतियोगिता के अंत में 2 जून को जींद में होने वाली राज्यस्तरीय रग्बी प्रतियोगिता के लिए जिले की महिला व पुरुष टीमों का चयन किया गया। महिला टीम का नेतृत्व कोच सुदेश तक्षक व मैनेजर कुसुम करेंगी और पुरुष वर्ग के साथ योगेश डीपीई, संजीत महराना व सुमित कमोद साथ रहेंगे।

कोच राजेश तक्षक ने बताया कि कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर जयभगवान ठेकेदार, जयराम प्रेमी, सतीश जांगड़ा उपाध्यक्ष, कुलवंत फौगाट व प्रदीप आदि उपस्थित रहे। कोच ने बताया कि जिला स्तरीय रग्बी 7वीं चैंपियनशिप में जिले की आठ टीमों ने भाग लिया। मुकाबलों में कार्यक्रम में लोक गायक राजेश थुरानिया ने गीतों के माध्यम से सभी मेहमानों का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed