{"_id":"65dcdbb0e84e69687c069194","slug":"sanjays-post-mortem-got-done-in-rohtak-pgi-charkhidadri-news-c-126-1-cdr1001-114171-2024-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: पुलिस ने रोहतक पीजीआई में करवाया संजय का पोस्टमार्टम, हत्याकांड की जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: पुलिस ने रोहतक पीजीआई में करवाया संजय का पोस्टमार्टम, हत्याकांड की जांच शुरू
Tue, 27 Feb 2024 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Tue, 27 Feb 2024 12:12 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। सदर थाना पुलिस ने रासीवास निवासी संजय का सोमवार को रोहतक पीजीआई में पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस ने इस हत्याकांड की जांच शुरू कर दी है। एसएचओ दिलबाग सिंह ने बताया कि हत्याकांड के राज से पुलिस जल्द पर्दा उठाने का प्रयास करेगी।
रासीवास निवासी संजय आठ फरवरी की रात को घर से लापता हो गया था। इस दौरान उसकी मां शादी में शरीक होने गई थी। उसकी मां भतेरी की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी का केस दर्ज किया था। गुमशुदगी के 17वें दिन रविवार को संजय का कंकाल गांव के जोहड़ के समीप से बरामद हुआ था। यहां मिले कपड़ों के आधार पर कंकाल की शिनाख्त हुई थी। सदर थाना प्रभारी एसआई दिलबाग सिंह ने बताया कि सोमवार को रोहतक पीजीआई में पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाया। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और पुलिस इस संबंध में हत्या का केस दर्ज कर चुकी है।
संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई छात्रा
झोझूकलां। क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। उसके पिता की शिकायत पर झोझूकलां थाना पुलिस ने गुमशुदगी का केस दर्ज किया कर लिया है। युवती के पिता ने बताया कि 18 फरवरी को उसकी बेटी घर से बिना बताए कहीं चली गई। वह अपने स्तर पर तलाश करता रहा, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। अब उसने पुलिस को शिकायत देकर बेटी बरामद कराने की गुहार लगाई है।