फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Sangeeta Faugat of Bajrang with eighth round to save daughter

बेटी बचाने का आठवां फेरा लेकर बजरंग की हुईं संगीता फौगाट

Thu, 26 Nov 2020 01:14 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2020 01:14 AM IST
विज्ञापन
Sangeeta Faugat of Bajrang with eighth round to save daughter
Sangeeta Faugat of Bajrang with eighth round to save daughter - फोटो : CharkhiDadri
द्रोणाचार्य अवॉर्डी महाबीर फौगाट की तीसरे नंबर की बेटी संगीता बुधवार रात अंतरराष्ट्रीय पहलवान बजरंग पूनिया के साथ परिणय सूत्र में बंध गईं। दोनों ने आठ फेरे लेकर एक-दूसरे को जीवनसाथी बनाया। आठवां फेरा बेटी बचाने के नाम का लिया। बता दें कि संगीता की बड़ी बहन गीता, बबीता और विनेश फौगाट भी आठ फेरे ले चुकी हैं और परिवार की इसी परंपरा को संगीता ने भी कायम रखा।
विज्ञापन

शादी समारोह संगीता के पैतृक गांव बलाली में बेहद सामान्य ढंग से संपन्न हुआ। सोनीपत से बजरंग महज 31 बारातियों के साथ संगीता को ब्याहने पहुंचे। शादी-बिना दहेज के संपन्न हुई और दोनों परिवारों के लोग ही शादी के गवाह बने। बजरंग पूनिया और संगीता फौगाट दोनों अंतरराष्ट्रीय स्तर के पहलवान हैं।
विज्ञापन

बेटियों के साथ अब महाबीर फौगाट को चारों दामादों से पदक की उम्मीद
बेटी की शादी में गदगद नजर आए महाबीर फौगाट ने चारों पहलवान बेटियों (गीता, बबीता, विनेश और संगीता) के लिए पहलवान दामाद चुनने के सवाल पर बताया कि अब बेटियों के साथ चारों दामादों से भी पदक की उम्मीद रहेगी। विनेश फौगाट महाबीर फौगाट के भाई की बेटी है और विनेश ने कुश्ती के शुरुआती गुर महाबीर फौगाट से ही सीखे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed