फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Sangeeta and Bajrang's marriage became an example of simplicity

सादगी की मिसाल बनीं संगीता और बजरंग की की शादी

Thu, 26 Nov 2020 01:11 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2020 01:11 AM IST
विज्ञापन
Sangeeta and Bajrang's marriage became an example of simplicity
Sangeeta and Bajrang's marriage became an example of simplicity - फोटो : charkhi
दंगल गर्ल गीता और बबीता फौगाट की छोटी बहन संगीता फौगाट बुधवार को विश्व के नंबर एक पहलवान बजरंग पूनिया की जीवन संगीनी बन गईं। दोनों की शादी बलाली गांव में विधिविधान के साथ बेहद सादे समारोह में संपन्न हुई। संगीता ने जहां अपनी बड़ी बहनों द्वारा शुरू की गई आठवें फेरे की परंपरा कायम रखा, वहीं द्रोणाचार्य अवार्डी पिता महाबीर फौगाट ने लग्न में एक रुपया देकर बिन दहेज बेटियों की शादी का दस्तूर जारी रखा। दोनों ख्यातिलब्ध पहलवानों के शादी समारोह में 100 से भी कम लोग शामिल हुए।
विज्ञापन

संगीता फौगाट और बजरंग पूनिया ने आठवां फेरा लेकर पीएम नरेंद्र मोदी के बेटी बचाओ अभियान को आगे बढ़ाया। इस दौरान नवदंपती ने एक-एक पौधा लगाकर पर्यावरण को बचाने का आह्वान किया। दोनों ने गांव बलाली में साधारण व पारंपरिक रीति-रिवाज, बिना दहेज के साथ शादी करके आने वाली पीढ़ी के लिए नई मिसाल कायम की है।
विज्ञापन

संगीता ने अपने पिता के घर में जयमाला और शादी की रस्म पूरी की। शादी में बजरंग पूनिया 31 बारातियों के साथ दुल्हन को लेने पहुंचे। इस मौके पर पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान समेत विभिन्न राजनैतिक पार्टियों के चुनिंदा लोग ही शामिल हुए। घर में बनाए गए पंडाल में संगीता और बजरंग ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई। संगीता फौगाट ने लहंगा-चुन्नी तो वहीं बजरंग पूनिया ने क्रीम रंग की शेरवानी पहनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वालीं संगीता फौगाट के पिता द्रोणाचार्य अवार्डी महाबीर फौगाट ने बताया कि शादी कार्यक्रम में सादगी और फिजूलखर्ची न हो इसका ध्यान रखा गया। इसके अलावा कोरोना के चलते जारी की गई गाइडलाइन के अनुरूप ही शादी की गई। उन्होंने लोगों से भी अपील की कि दिखावे के बजाय घर में बेटी पैदा होने पर उसको पढ़ाने में अपनी शान समझें।

बेटियों के साथ अब महाबीर फौगाट को चारों दामादों से पदक की उम्मीद
बेटी की शादी में गदगद नजर आए महाबीर फौगाट ने चारों पहलवान बेटियों (गीता, बबीता, विनेश और संगीता) के लिए पहलवान दामाद चुनने के सवाल पर बताया कि अब बेटियों के साथ चारों दामादों से भी पदक की उम्मीद रहेगी। विनेश फौगाट महाबीर फौगाट के भाई की बेटी है और विनेश ने कुश्ती के शुरूआती गुर महाबीर फौगाट से ही सीखे हैं।

Sangeeta and Bajrang's marriage became an example of simplicity

Sangeeta and Bajrang's marriage became an example of simplicity- फोटो : CharkhiDadri

Sangeeta and Bajrang's marriage became an example of simplicity

Sangeeta and Bajrang's marriage became an example of simplicity- फोटो : charkhi dadri

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed